कैबिनेट मंत्री डा. रवजोत ने विधान सभा शाम चौरासी के विकास कार्यों की प्रगति पर की समीक्षा बैठक  – अधिकारियों को पेंडिंग प्रोजेक्टों को शीघ्र शुरू करने और जारी कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

by

जनहित से जुड़े कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता व समयबद्धता सुनिश्चित करने पर जोर
होशियारपुर, 20 फरवरी :  कैबिनेट मंत्री पंजाब डा. रवजोत सिंह ने आज जिला प्रशासकीय कॉम्प्लेक्स में विधान सभा क्षेत्र शाम चौरासी में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा हेतु अधिकारियों के साथ विस्तृत बैठक की। बैठक में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (सामान्य) अमरबीर कौर भुल्लर तथा नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन गुरविंदर सिंह पाबला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक की शुरुआत में कैबिनेट मंत्री ने लोक निर्माण विभाग तथा मंडी बोर्ड द्वारा क्षेत्र में करवाए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा की।
इस दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी कि विधानसभा क्षेत्र में लगभग 151 सड़कों पर करीब 280 किलोमीटर के निर्माण एवं मरम्मत कार्य जारी हैं।
कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि लंबित कार्यों को तुरंत प्रारंभ किया जाए तथा जो कार्य प्रगति पर हैं, उन्हें निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण करने के लिए गति तेज की जाए।

उन्होंने कंडी क्षेत्र में वन विभाग से संबंधित समस्याओं पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए और कहा कि पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ स्थानीय आवश्यकताओं का संतुलन बनाए रखा जाए। बिजली विभाग को विभिन्न क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर स्थापित करने, नई बिजली लाइनें बिछाने तथा ढीली तारों को कसने सहित विद्युत आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं के समाधान में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

कैबिनेट मंत्री ने मार्केट कमेटी को मंडियों में फड़ों के समय पर निर्माण और किसानों व आढ़तियों से संबंधित समस्याओं के त्वरित समाधान सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने गांवों में बनाए जा रहे हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं और मजबूत हो सकें। इसके अतिरिक्त गांवों में बन रहे खेल स्टेडियमों की प्रगति की जानकारी लेते हुए उन्होंने युवाओं के लिए बेहतर खेल सुविधाएं सुनिश्चित करने पर बल दिया।

बैठक के दौरान स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, सामाजिक सुरक्षा, स्कूल शिक्षा, भूमि संरक्षण, जल सप्लाई, जल स्रोत, ट्यूबवेल कॉर्पोरेशन, सीवरेज बोर्ड तथा नगर कौंसिल हरियाना और शाम चौरासी से संबंधित विकास कार्यों एवं समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आम जनता से जुड़े कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

कैबिनेट मंत्री डा. रवजोत सिंह ने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास राज्य सरकार की प्राथमिकता है और विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से टीम भावना के साथ कार्य करते हुए लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने का आह्वान किया।

इस मौके पर एस.डी.एम होशियारपुर गुरसिमरनजीत कौर, सहायक कमिश्नर परमप्रीत सिंह, जिला विकास व पंचायत अधिकारी संदीप सिंह के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी और गांवों के सरपंच व पंच भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

गांवों के सर्वपक्षीय के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी: सांसद मनीष तिवारी

ब्लॉक नवांशहर की पंचायतों के करोड़ 2.15 रुपए के ग्रांटों के काम शुरू करवाए नवांशहर, 21 जनवरी: मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार गांवों को शहरों वाली सुविधाएं मुहैया करवाने हेतु...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

एचआरटीसी बस पर हमले के दोनों आरोपी गिरफ्तार : हमलावरों ने अपनी कार की नंबर प्लेट पर कागज लगाकर अपनी पहचान छिपाने का किया था प्रयास

रोहित जसवाल। चंडीगढ़-हमीरपुर मार्ग पर चलने वाली एचआरटीसी बस पर बीते मंगलवार शाम को हमला करने वाले आरोपियों को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एचआरटीसी बस 6:15 बजे चंडीगढ़ से रवाना हुई थी। ...
article-image
पंजाब

SAD appoints Jatinder Singh Lali

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Mar.21 : Shiromani Akali Dal (SAD) president Sukhbir Singh Badal has appointed Jatinder Singh Lali Bajwa, the party’s Hoshiarpur district president (urban), as the senior vice-president of the party.Expressing gratitude to SAD president...
Translate »
error: Content is protected !!