कोटफातुही अड्डे पर शार्ट सर्किट होने के कारण फल बिक्रेता की दुकान जलकर खाक हुई

by

माहिलपुर – रविवार की रात कोटफातुही अड्डे पर फल विक्रेता कूदन सिंह सिधू की दुकान अचानक धू धू कर जलने लगी। नहर पर पुलिस नाके पर तैनात पुलिस कर्मियों को जबतक समझ आता आग ने पूरी दुकान को अपने आगोश में ले लिया। दुकान को आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के घरों में रहने वाले लोगों के हाथ पांव फूल गए और वह जो बर्तन हाथ में आया लेकर आग बुझाने में लग गए उन्हें डर था कि कहीं यह आग आसपास की दुकानों में न फैल जाए। पुलिस कर्मियों व लोगों ने बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। कूदन सिंह ने बताया कि वह हमेशा की तरह चार बजे दुकान बंद कर घर चला गया था उसने बताया कि आग लगने से काफी नुकसान हुआ है।
फ़ोटो….कोटफातुही अड्डे पर फल विक्रेता की दुकान में लगी आग को बुझाने की कोशिश कर रहे लोग।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

महिला की अपने चार संगे संबंधियों के साथ आस्ट्रेलिया के फिलिप आईलैंड पर डूबने से मौत : हादसे में महिला के पति को बचा लिया गया

कपूरथला :  फगवाड़ा से अपने रिश्तेदारों के पास आस्ट्रेलिया गई महिला की अपने चार संगे संबंधियों के साथ फिलिप आईलैंड पर डूबने से मौत हो गई। समुद्र से अचानक उठी लहरों में डूब कर...
article-image
पंजाब

5 बूथ अति संवेदनशील और 14 संवेदनशील : ब्लाक गढ़शंकर में पंचयतों के चुनाव के लिए 112 चुनावी पार्टिया रवाना

गढ़शंकर : ब्लाक गढ़शंकर के 145 पंचायतों में से 112 गांवों के पंचायतों के चुनाव के लिए कल मतदान होगा , जिसके लिए एसडीएम गढ़शंकर हरबंस सिंह ने चुनावी प्रक्रिया के लिए 112 पार्टी...
article-image
पंजाब

ब्लॉक गढ़शंकर -2 के पंजाबी अध्यापकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण का किया आयोजन

गढ़शंकर। सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बोड़ा में ब्लॉक नोडल अधिकारी कृपाल सिंह के नेतृत्व में नरेश कुमार स्कूल प्रभारी के सहयोग से ब्लॉक गढ़शंकर -2 के पंजाबी अध्यापकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण का...
article-image
पंजाब

राष्ट्रहित एवं समाजसेवा को समर्पित थे पं दीनदयाल उपाध्याय जी : विजय सांपला

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री विजय सांपला जी ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। श्री सांपला जी ने कहा...
Translate »
error: Content is protected !!