कोरोना पर फ़तेह पाने के लिए सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं का सहयोग ज़रूरी: डिप्टी कमिश्नर

by
जि़ले में कोविड के मामलों के संपर्क तलाशने और सही ढंग से एकांतवास लागू करवाने के लिए पुलिस की 8 टीमों का गठन: एस.एस.पी.
हिदायतों का उल्लंघन करने पर होगी सख़्त कार्यवाही: नवजोत सिंह माहल
होशियारपुर  :  कोरोना के बढ़ रहे मामलों के मद्देनजऱ सार्वजनिक हितों के लिए डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने आज सभी सामाजिक जत्थेबंदियों और धार्मिक संस्थाओं से अपील की कि कोरोना पर फतेह पाने के लिए उनका सहयोग अति अपेक्षित है, जिसके लिए इन संस्थाओं को अपने-अपने स्तर पर कोविड-19 सम्बन्धी जारी हिदायतों की यथावत पालना को यकीनी बनाना चाहिए।
आर.टी.-पी.सी.आर. सैंपलिंग और कोविड टीकाकरण में तेज़ी लाने को लेकर सिविल, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ स्थानीय जि़ला प्रशासकीय कॉम्पलैक्स में मीटिंग के दौरान डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात और एस.एस.पी. नवजोत सिंह माहल ने कहा कि आने वाले दिनों में जि़लो के अलग-अलग क्षेत्रों में सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के सहयोग से टेस्टिंग और टीकाकरण किया जाएगा, जिससे समय पर इस वायरस से लोगों को बचाया जा सके। डिप्टी कमिश्नर ने सम्बन्धित एस.डी.एम्ज़ और डी.एस.पीज़ को कहा कि वह अपने-अपने अधिकार क्षेत्रों के अंदर अलग-अलग संस्थाओं के साथ संबंध कायम करके अधिक से अधिक लोगों के टैस्ट और उनको वैक्सीन लगवाने के लिए उत्साहित करें।
डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि माईक्रो कंटेनमैंट ज़ोनों में हिदायतें को पूरी सख़्ती से लागू करने के साथ-साथ सिविल, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी आपसी तालमेल के साथ लोगों को इस वायरस के खि़लाफ़ सचेत करें और किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के लिए प्रेरित करें।
इस दौरान एस.एस.पी. नवजोत सिंह माहल ने बताया कि जि़ले में कोरोना पॉजि़टिव मामलों के संपर्क तलाशने और उनके लिए ज़रुरी एकांतवास को बिना किसी देरी से सही ढंग से लागू करवाने के लिए जि़ला पुलिस द्वारा 8 टीमों का गठन कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि एक पुलिस अधिकारी और दो कर्मचारियों पर आधारित यह टीमें लगातार प्रशासनिक अधिकारियों और स्वास्थ्य विभाग की टीमों के साथ संबंध करके संवेदनशील स्थानों पर उचित व्यवहार को लागू करवाएँगी, जिससे वायरस के फैलाव को असरदार ढंग से रोका जा सके।
नवजोत सिंह माहल ने कहा कि यदि निर्धारित हिदायतों का उल्लंघन पाया जाता है तो सम्बन्धित व्यक्तियों के खि़लाफ़ बनती कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
इस मौके पर एस.पी. (डी) रवीन्दर पाल सिंह संधू, एस.पी. पी.बी.आई. मनदीप सिंह, एस.डी.एम. होशियारपुर अमित महाजन, एस.डी.एम. दसूहा रणदीप सिंह हीर, सिविल सर्जन डॉ. रणजीत सिंह के अलावा समूह डी.एस.पीज़ और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब की 2 महिलाएं गिरफ्तार : होटल में पुलिस की रेड – 2 महिलाओं को रेस्क्यू किया : कांगड़ा में देह व्यापार का भंडाफोड़

कांगड़ा : कांगड़ा पुलिस ने बैजनाथ-पालमपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित एक होटल में रविवार देर रात छापेमारी की गई। पुलिस ने आर्मी कैंट अल्हीलाल के पास स्थित होटल से पंजाब की दो महिलाओं को...
article-image
पंजाब

कार सवारों ने की युवक की हत्या : युवक पर धारदार हथियारों से किया था हमला

 होशियारपुर  :  गढ़दीवाला बस स्टॉप के निकट कुछ लोगों द्वारा किए गए हमले में घायल 24 वर्षीय एक दुकानदार की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हाईवे पर फिर से दरका पहाड़… ढाई घंटे तक एंबुलेंस भी फंसी रही

एएम नाथ । मंडी। मनाली-कीरतपुर फोरलेन पर मंडी-पंडोह के बीच 9 मील क्षेत्र में सोमवार सुबह फिर पहाड़ी से भारी मलबा और पत्थर गिरे। इस कारण हाईवे बंद हो गया। यह घटना तड़के करीब...
article-image
पंजाब

माहिलपुर मंडी के लिए 1 करोड़ 18 लाख 65 हजार रुपये मंजूर -किसानों की हर समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा : रौड़ी

माहिलपुर ,  10 जुलाई:  माहिलपुर स्थित दाना मंडी के किसानों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए विधायक एवं डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने फड़ नंबर एक...
Translate »
error: Content is protected !!