सैंपलों को ज्यों का त्यों रखने के लिए होशियारपुर को मिले 3 बड़े फ्रिज, एक चिल्लर व 2 कैरियर – नई मशीनों से फूड सैंपलिंग व टैस्टिंग को मिलेगा बढ़ावा

by

होशियारपुर I  प्रदेश सरकार के मिशन तंदुरुस्त पंजाब के अंतर्गत खाने-पीने वाले पदार्थों की शुद्धता, मानक व क्वालिटी जांचने के लिए स्टेट फूड कमिश्न पंजाब की ओर से जिले में 3 बड़े फ्रिजों, एक चिल्लर व 2 कैरियर उपलब्ध करवाए गए हैं ताकि खाने-पीने वाले पदार्थों की माइक्रो टैस्टिंग को यकीनी बनाया जा सके।
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. लखवीर सिंह ने इस संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि स्टेट फूड कमिश्नर की ओर से किया यह प्रयास बहुत ही प्रशंसनीय है जो कि मिशन तंदुरुस्त पंजाब को असरदार तरीके से अमलीजामा पहनाने में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने बताया कि पहले लिए जाते सैंपलों को ज्यों का त्यों रखने के लिए फारमालिन का प्रयोग किया जाता था पर अब इन फ्रिजों, चिल्लरों व कैरियर के मिलने से खाने-पीने वाले पदार्थों के सैंपलों को आसानी से असल हालत में रखा जा सकेगा। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से यह मशीने देने से स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी हाईटैक हो जाएंगी, जिससे आने वाले समय में सैंपलिंग व टैस्टिंग में और तेजी लाई जाएगी।
डा. लखवीर सिंह ने बताया कि अब लिए गए सैंपलों की माइक्रो टैस्टिंग भी संभव हो जाएगी क्योंकि सैंपल लेने के समय प्राप्त किए पदार्थों को इन मशीनों के माध्यम से उनके असल हालत में संभाल कर रखा जा सकेगा जो कि पहले बहुत मुश्किल काम था। उन्होंने बताया कि कम अवधि वाले खाने-पीने वाले पदार्थों की अवधि बढ़ाने के लिए अब किसी कैमिकल का प्रयोग नहीं किया जाएगा। उन्होंने जिले के अंदर खाने-पीने वाले पदार्थों की बिक्री करने व इन पदार्थों को तैयार करने वालों को अपील करते हुए कहा कि वे सार्वजनिक हितों व मौजूदा स्वास्थ्य संकट के मद्देनजर शुद्ध, मानक व क्वालिटी पदार्थों की बिक्री को यकीनी बनाएं व किसी भी तरह के बासी या मिलावटी पदार्थ की बिक्री न करें। उन्होंने बताया कि माइक्रो टैस्टिंग में दूध, पनीर, मीट, मछली व दूध से बनने वाले कई पदार्थ शामिल है, जिनके स्तर व शुद्धता के प्रति सभी को सजग रहने की जरुरत है। उन्होंने बताया कि स्टेट फूड कमिश्नर की हिदायतों के अनुसार जिले में सैंपलिंग व टैस्टिंग तेज की जाएगी व किसी भी तरह की लापरवाही पाए जाने पर कानून अनुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। खाने-पीने वाले पदार्थों की बिक्री करने वालों को अपील करते हुए डा. लखवीर सिंह ने कहा कि वे अपने पदार्थों की खरीद-फरोख्त  वाले स्थान पर अपने आउटलेटों तक भी कोल्ड चेन को यकीनी बनाएं ताकि लोगों को सेहतमंद व ताजी वस्तुएं उपलब्ध हो सकें। इस मौके पर फूड सेफ्टी अधिकारी रमन विर्दी व हरदीप सिंह भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डॉक्टर गिरफ्तार-22 नशा मुक्ति केंद्र चलाने वाला : मरीजों की दवाई बेची जा रही थी बाजार में- ड्रग इंस्पेक्टर को भी सह आरोपी बनाया

चंडीगढ़ :  पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य के विभिन्न हिस्सों 22 नशा मुक्ति केंद्रों को चलाने वाले चंडीगढ़ निवासी डॉ. अमित बंसल को गिरफ्तार किया है। जबकि ड्रग इंस्पेक्टर लुधियाना रूपप्रीत कौर को भी...
article-image
पंजाब

इंस्टा क्वीन अमनदीप ड्रग तस्करी केस में अब NCB करेगी जांच : इंस्टा क्वीन बचाने में लगे थे पुलिस के कई बड़े अफसर

अमृतसर। पंजाब में नशीली दवाओं की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार इंस्टा क्वीन सीनियर हेड कांस्टेबल अमनदीप कौर के मामले की जांच अब पंजाब पुलिस नहीं करेगी।  इस मामले की जिम्मेदारी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो...
article-image
पंजाब

आप के वलंटियर वरिंद्र नैनवां ने बेटे के जन्म दिन पर आम का पौदा लगाया

गढ़शंकर : आम आदमी पार्टी के वलंटियर वरिंद्र कुमार नैनवां ने अपने बेटे अभिजीत के जन्म दिन पर धर्मपत्नीव बेटे अभिजीत के साथ पुलिस चौकी बीनेवाल में आम का पौदा लगाया। इस दौरान आप...
Translate »
error: Content is protected !!