कोविड के फैलाव को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सावधानियों का पालन बनाया जाए यकीनी: अमित कुमार पांचाल

by

ए.डी.सी ने फेसबुक लाइव के दौरान जिला वासियों को किया संबोधित
कहा, जिले में आज लिए गए 2754 सैंपल, कोरोना के 204 पाजीटिव मामले आए सामने, दो की हुई मौत
जिले में अब तक 27 हाट स्पाट व 26 माइक्रो कंटेनमेंट जोन किए जा चुके हैं घोषित
कोविड संबंधी जारी हिदायतों पर पैनी नजर रखने के लिए जिला मजिस्ट्रेट की ओर से जिले में स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट किए गए नियुक्त
होशियारपुर : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) अमित कुमार पांचाल ने कहा कि कोविड के लगातार बढ़ रहे मामलों को ध्यान में रखते हुए हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम पहले से भी ज्यादा गंभीरता से स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हिदायतों का पालन करें। वे आज जिला लोक संपर्क कार्यालय के फेसबुक पेज पर जिला वासियों को कोरोना संबंधी ताजा स्थिति के बारे में जानकारी दे रहे थे। उन्होंने बताया कि जिले में 2754 सैंपल लिए गए हैं और 204 कोरोना पाजीटिव मामले सामने आए हैं और दो लोगों की कोरोना के चलते मौत हुई है। उन्होंने बताया कि कोरोना के बढ़ रहे मामलों को ध्यान में रखते हुए जिले में अब तक 27 हाट स्पाट व 26 माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि जिला मजिस्ट्रेट की ओर से पूरे जिले में स्पैशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति की गई है ताकि प्रशासन की ओर से जारी हिदायतों पर पैनी नजर रखी जा सके।
अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने जिला वासियों से स्वास्थ्य विभाग की ओर से की जा रही सैंपलिंग में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने बताया कि कोविड बचाव संबंधी टीकाकरण का तीसरा पढ़ाव जिले में शुरु हो चुका है, इस लिए लोग टीकाकरण अवश्य करवाएं ताकि कोरोना वायरस से बचा जा सके। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए शुरु हुए कोविड वैक्सीन के तीसरे पढ़ाव के दौरान 60 वर्ष या इससे अधिक आयु वर्ग के लोगों व 45 व 59 वर्ष तक के अलग-अलग बीमारियों से ग्रस्त लोगों के टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन शुरु हो चुकी है और उनका टीकाकरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदक को आयु के सबूत के तौर पर अपना फोटो आई.डी कार्ड लाना पड़ेगा व यदि कोई व्यक्ति किसी बीमारी से ग्रस्त है तो उसको रजिस्टर्ड मैडिकल प्रैक्टिशनर की ओर से इस संबंधी दिया सर्टिफिकेट देना पड़ेगा जिसके बाद उसकी रिहायश के नजदीक टीकाकरण सैंटर के लिए रजिस्ट्रेशन हो सकेगी। उन्होंने कहा कि सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण नि:शुल्क किया जा रहा है जबकि सूचीबद्ध प्राइवेट अस्पतालों में 250 रुपए प्रति डोज के हिसाब से टीकाकरण किया जा रहा है।
अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि कोविड के बढ़ रहे मामलों को ध्यान में रखते हुए जिले में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कफ्र्यू लगाया गया है। इसके अलावा जिला मजिस्ट्रेट डा. शेना अग्रवाल की ओर कोविड संबंधी स्थिति पर निगरानी रखने के लिए स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने जिला वासियों को अपील करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गई हिदायतें जिनमें मास्क पहनना, सामाजिक दूरी अपनाना व समय-समय पर हाथ धोने जैसी सावधानियों का यकीनी पालन बनाया जाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा

चंडीगढ़ के पर्यटन विभाग में बड़े स्तर पर गड़बड़ी सामने आई; लोकसभा में सांसद मनीष तिवारी के सवाल के बाद हुआ खुलासा

चंडीगढ़, 15 दिसंबर: चंडीगढ़ के पर्यटन विभाग में बड़े स्तर पर गड़बड़ी सामने आई है। यह खुलासा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा लोकसभा में लगाए गए एक सवाल के जवाब के...
article-image
पंजाब

खस्ताहाल आर्थिक स्थिति वाला पाकिस्तान अवैध ड्रग व्यापार के सहारे जी रहा , पंजाब में नशे की तस्करी के पीछे पाकिस्तान की आईएसआई का हाथ : डीजीपी गौरव यादव

चंडीगढ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा कथित तौर पर नशे के सौदागरों से मिलीभगत के कारण लगभग 10,000 पुलिस कर्मियों के तबादले की घोषणा के दो दिन बाद, पंजाब के डीजीपी गौरव...
article-image
पंजाब

पिस्तौल के बल पर युवती को अगवा करने की कोशिश : तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज , 1 गिरफ्तार

पठानकोट। गांव चश्मा में पिस्तौल के बल पर 18 वर्षीय युवती को अगवा करने की कोशिश का मामला सामने आया है। कुछ युवकों ने युवती को अगवा करने की नीयत से घर में घुसकर...
article-image
पंजाब

तीनों बहनों की टांगें टूटी , पीजीआई में चल रहा इलाज : सड़क पार करते समय तेज रफ्तार कार ने रौंदा

खरड़ : जिला यमुनानगर की नौवीं में पढ़ती बहन महक और बारहवीं में पढ़ती बहन मानवी छुट्टियां होने के चलते रितिका साढौरा (सीयू में एमसीए की छात्रा ) मिलने और छुट्टियां बिताने के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!