चंडीगढ़ के पर्यटन विभाग में बड़े स्तर पर गड़बड़ी सामने आई; लोकसभा में सांसद मनीष तिवारी के सवाल के बाद हुआ खुलासा

by

चंडीगढ़, 15 दिसंबर: चंडीगढ़ के पर्यटन विभाग में बड़े स्तर पर गड़बड़ी सामने आई है। यह खुलासा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा लोकसभा में लगाए गए एक सवाल के जवाब के बाद हुआ है।

सांसद तिवारी ने बताया कि चंडीगढ़ में पर्यटन से जुड़ी गतिविधियों के नाम पर किया गया खर्च बेहद चौंकाने वाला है। इसके तहत पिछले तीन वित्तीय वर्षों में कथित तौर पर पर्यटन से संबंधित गतिविधियों पर 33.26 करोड़ रुपये खर्च किए गए। इस कुल राशि में से करीब एक-तिहाई, यानी 11.84 करोड़ रुपये कलाकारों और अन्य वेंडरों को भुगतान के रूप में दिए गए, जबकि शेष लगभग 22 करोड़ रुपये की राशि का कोई स्पष्ट हिसाब सामने नहीं आया है।

उन्होंने खुलासा किया कि केंद्र सरकार और चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा जानबूझकर इस सवाल से बचने की कोशिश की गई है, जिसमें यह पूछा गया था कि किस कलाकार को, किस कार्यक्रम के लिए और कितनी राशि का भुगतान किया गया है। यहां तक कि कलाकारों और वेंडरों को किए गए भुगतान के बाद बची लगभग 22 करोड़ रुपये से अधिक की राशि के संबंध में भी कोई विवरण नहीं दिया गया है। यह स्पष्ट नहीं किया गया कि यह पैसा किन कार्यों पर खर्च हुआ है।

इस संबंध में सांसद तिवारी ने प्रशासन की एडवाइजरी कमेटी की पर्यटन संबंधी सब-कमेटी से पूरे खर्च का विस्तृत हिसाब मांगने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह भी जांच होनी चाहिए कि वास्तव में चंडीगढ़ में कोई ऐसी पर्यटन गतिविधि हुई भी है या नहीं, जिसके लिए इतना भारी खर्च दिखाया गया है।

सांसद तिवारी ने जोर देते हुए कहा कि यह जनता का पैसा है और इसके इस्तेमाल में पारदर्शिता होना जरूरी है।

गौरतलब है कि सांसद तिवारी ने चंडीगढ़ में पर्यटन से जुड़ी गतिविधियों पर होने वाले खर्च और उसकी ऑडिट को लेकर लोकसभा में सवाल पूछा था। इस सवाल के जवाब में केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार द्वारा चंडीगढ़ प्रशासन के पर्यटन विभाग को सीधे तौर पर कोई बजट नहीं दिया जाता, लेकिन मेलों और त्योहारों के आयोजन के लिए वित्तीय सहायता जरूर दी जाती है। इसी के तहत तीन वर्षों की अवधि में 33.26 करोड़ रुपये का बजट रखा गया था। मंत्री ने बताया कि इन सभी खर्चों की ऑडिट कैग के तहत केंद्रीय ऑडिट कार्यालय द्वारा नियमित रूप से की गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ख़ालसा कॉलेज गढ़शंकर में टैलेंट हंट कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

गढ़शंकर :   शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंध अधीन चल रहे बब्बर अकाली मेमोरियल ख़ालसा कॉलेज गढ़शंकर में प्रिंसिपल अमनदीप हीरा की अगुवाई में ‘टैलेंट हंट’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों...
article-image
पंजाब

किसानों को मंडियों में नहीं आने दी जाएगी कोई दिक्कत: डिप्टी कमिश्नर

किसानों की समस्याओं के लिए हल के लिए हैल्पलाइन नंबर जारी होशियारपुर, 11 अप्रैल: डिप्टी कमिश्नर श्री संदीप हंस ने कहा कि किसानों को मंडियों में कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी व संबंधित...
article-image
पंजाब

सी.एम दी योगशाला’ के अंतर्गत होशियारपुर में अलग-अलग स्थानों पर लग रही हैं योग कक्षाएं: DC कोमल मित्तल

डिप्टी कमिश्नर ने लोगों को योग क्लासिज में भाग लेन के लिए किया प्रेरित,, प्रशिक्षित योग शिक्षकों की ओर से रोजाना अलग-अलग सत्रों में दी जा ही है नि:शुल्क योग ट्रेनिंग – लोग फोन...
article-image
पंजाब

बाजवा पर FIR दर्ज : पवन खेड़ा ने मान सरकार पर उठाए सवाल-पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर की हालत खराब, पुलिस तक महफूज नहीं

चंडीगढ़ । पंजाब में कानून व्यवस्था को लेकर आम आदमी पार्टी  और कांग्रेस आमने-सामने आ गई है। कांग्रेस नेता और विधानसभा में नेता विपक्ष प्रताप सिंह बाजवा पर केस दर्ज होने को लेकर पवन...
Translate »
error: Content is protected !!