क्या सफाई नालों की हुई या 250 करोड़ रुपये की?…..बाढ़ पीड़ित किसानों के समर्थन में उतरे सीएम भगवंत मान के भाई : पंजाब सरकार को दी नसीहत

by

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान के भाई ज्ञान सिंह मान की ओर से सोशल मीडिया पर डाली जा रहीं पोस्टों से सूबे की सियासत गरमा गई है । शनिवार को पोस्ट डालने के बाद मुख्यमंत्री के चचेरे भाई ज्ञान सिंह मान रविवार शाम को फिर से सोशल मीडिया पर बाढ़ प्रभावित किसानों के समर्थन उतरे हैं। उन्होंने पंजाब की खनन नीति में बदलाव लाने की मांग उठाई है।
ज्ञान सिंह मान ने लिखा है कि पंजाब सरकार कैबिनेट बैठक बुलाकर खनन नीति में बदलाव करे। नदियों की रेत से बर्बाद हुई ज़मीनों से रेत हटाने की किसानों को अनुमति मिले ताकि बाढ़ का पानी उतरने के बाद किसान अपनी ज़मीनों को ठीक करके अगली फसल की बुवाई कर सकें।

सियासी माहिर मुख्यमंत्री के भाई ज्ञान सिंह मान की इस पोस्ट के गंभीर मायने निकाल रहे हैं । सोमवार को कैबिनेट की बैठक से पहले मुख्यमंत्री के भाई की मांग को गंभीरता से लिया जा रहा है । चर्चा है कि कैबिनेट बैठक में खनन विभाग पर सवाल खड़े हो सकते हैं । सियासी माहिरों का मानना है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान एक तीर से दो नहीं बल्कि कई निशाने साधना चाहते हैं जिसकी गूंज दिल्ली नेतृत्व तक सुनाई दे सकती है।

राज्यसभा सदस्य संत सीचेवाल भी नदियों, नालों की सफाई का मुद्दा उठा चुके हैं । कांग्रेस भी इस मुद्दे को उठा रही है । बहरहाल ज्ञान सिंह मान की पोस्ट ने सूबे की सियासत में भूचाल ला दिया है । इन पोस्टों को खुद सीएम की भावना से जोड़कर देखा जा रहा है । सोमवार की कैबिनेट की बैठक में कुछ हद तक इस सक्रियता से परदा उठ सकता है ।

भ्रष्टाचार की जाहिर की थी आशंका :  बता दें शनिवार को डाली गई पोस्ट में सीएम मान के भाई ने लिखा था कि बरसाती नालों की सफाई न होने के कारण शहरों और गांवों में लोगों के घरों, दुकानों और फसलों को भारी नुकसान हुआ है। इस काम के लिए जारी किए गए 250 करोड़ रुपये से भी अधिक की राशि आखिर कहां गायब हो गई? इनमें से 40 लाख रुपये जल स्रोत मंत्री वरिंदर गोयल के हलका लहरा के लिए भी जारी किए गए थे। क्या सफाई नालों की हुई या 250 करोड़ रुपये की? सरकार को इस पूरे मामले की जांच करवाकर दोषी अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

केंद्र सरकार पराली जलाने से रोकने के लिए पंजाब को दिए जा चुके 1700 करोड़ रुपए : तरुण चुग

चंड़ीगढ़ : दिल्ली पिछले लगभग 15 दिनों से प्रदूषण से हाल बेहद ही चिंताजनक बने हुए हैं। हालांकि गुरुवार को हुई बारिश ने कुछ राहत प्रदान की, लेकिन दिवाली के बाद फिर से वहीं...
article-image
पंजाब

‘मैं तो परिवर्तन की राजनीति करने आया था, लेकिन… मुझपर आरोप लगाते हैं कि ऊंची आवाज में बोलता हूं : नवजोत सिंह सिद्धू का बड़ा बयान

चंडीगढ़ : पंजाब की राजनीति और कांग्रेस में एक्टिव रहने के सवालों के बीच अब नवजोत सिंह सिद्धू ने बड़ा बयान दिया है. नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है,...
article-image
पंजाब

आनंद आश्रम भम्मियां में फूलदार, फलदार व छायादार पौधे लगाए

गढ़शंकर, 7 अगस्त: आज शहीद भगत सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट, उपकार ट्रस्ट ने सामाजिक कार्यकर्ता गोल्डी सिंह बीहड़ां के नेतृत्व में आनंद आश्रम भम्मियां में छायादार, फलदार, फूलदार पौधे लगाए और लोगों से कम से...
article-image
पंजाब

कन्या विधालय गढ़शंकर की प्रबंधक कमेटी का तीसरी बार अविनाश शर्मा को सर्वसमिति से चुना प्रधान

गढ़शंकर।  कन्या विधालय गढ़शंकर की प्रबंधक कमेटी का तीसरी बार अविनाश शर्मा को सर्वसमिति से प्रधान चुना गया।  इसके साथ ही उन्हें सर्बसमिति से कमेटी के अन्य सभी पदाधिकारियों को नियुक्त करने के अधिकार...
Translate »
error: Content is protected !!