क्रेटा कार और रोडवेज बस की आमने-सामने टक्कर, डॉक्टर गंभीर घायल

by

गढ़शंकर। चंडीगढ़-होशियारपुर मुख्य मार्ग पर गांव गोलियां के समीप क्रेटा कार और रोडवेज बस की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में कार चालक डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में कार में सवार एक बच्चे को भी मामूली चोटें आई हैं। घायल डॉक्टर को उपचार के लिए नवांशहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार डॉ. कुलदीप सिंह क्रेटा कार नंबर PB-07-CM-1538 में सवार होकर चिंतपूर्णी से अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद अपने बेटे के साथ गढ़शंकर स्थित अपने घर लौट रहे थे। बताया गया है कि पंजाब सरकार की ओर से मेले के चलते उनकी ड्यूटी चिंतपूर्णी में लगाई गई थी।

जब वे गांव गोलियां के समीप पहुंचे तो सामने से चंडीगढ़ से पठानकोट की ओर जा रही रोडवेज बस नंबर PB-06-BB-6258 के साथ उनकी कार की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि क्रेटा कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे में डॉ. कुलदीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनके साथ कार में सवार बच्चे को मामूली चोटें आईं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल डॉक्टर को तुरंत नवांशहर के एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में 40.84 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं मुख्यमंत्री ने कीं समर्पित

एएम नाथ।  कोटखाई :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला जिला के जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में 40.84 करोड़ रुपये की लागत की चार विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए। उन्होंने गुम्मा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आमरण अनशन के 55वें दिन डल्लेवाल को चढ़ाया ग्लूकोज़ : केंद्र दुआरा बातचीत को तैयार होने पर डल्लेवाल ने मेडिकल सहायता लेने पर दी थी सहमति -प्रदर्शनकारी किसानों के साथ केंद्र सरकार 14 फरवरी को करेगी बैठक –

संगरूर :  केंद्र सरकार 14 फरवरी को चंडीगढ़ में पंजाब के प्रदर्शनकारी किसानों के साथ बैठक करेगी, जिसमें उनकी मांगों पर चर्चा की जाएगी। केंद्र सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह...
article-image
पंजाब

राणा अशोक कुमार (सेवानिवृत्त ASI) का कल देहांत हो गया था : आज दोपहर 12 वजे गांव लासाड़ा के शमशान घाट के उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा

गढ़शंकर । राणा अशोक कुमार (सेवानिवृत्त ASI) का कल देहांत हो गया था । नंबरदार रविंदर रोजी ने बताया कि आज दोपहर 12 वजे गांव लासाड़ा के शमशान घाट के उनका अंतिम संस्कार किया...
article-image
पंजाब

1 दिन, 4 मौतें और गांव में मातम : 2 युवाओं समेत पूर्व पंच की भी गई जान

परिजनों ने हार्ट अटैक को बताया मौत का कारण, सिर्फ एक मृतक का पोस्टमार्टम; मेडिकल जांच से ही साफ होगी असली वजह एएम नाथ। बठिंडा। बठिंडा के गांव कोट शमीर में बुधवार को एक...
Translate »
error: Content is protected !!