क्लब द्वारा गांव डघाम में खेल मैदान का सुधार कार्य आरंभ 

by
गढ़शंकर, 8 जून: गांव डघाम में हर वर्ष जून माह की छुट्टियों के दौरान बच्चों के लिए फुटबॉल समर कैंप आयोजित किया जाता है। कैंप के समापन पर बच्चों को खेल सामग्री (स्पोर्ट्स किट) भी वितरित की जाती है। इस वर्ष ग्रामवासियों और खेल प्रेमियों ने समर कैंप आयोजित करने की बजाय खेल मैदान के सुधार कार्य को प्राथमिकता देने का फैसला लिया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए आयोजकों ने बताया कि मैदान को बेहतर बनाने के लिए पहले घास को सुखाकर उसमें नई मिट्टी डाली गई है और वर्तमान में मैदान को समतल (लेवल) करने का कार्य जारी है। मैदान में नई घास उगाने और उसे मजबूत बनाने के उद्देश्य से फिलहाल बच्चों के खेलने पर रोक लगाई गई है।
उन्होंने गांव के लोगों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि खेल मैदान में स्कूटर, मोटरसाइकिल या कार चलाना न सीखें तथा ट्रैक्टर आदि वाहन भी मैदान में न घुमाने की अपील की। इससे मैदान को नुकसान पहुंच सकता है और चल रहे सुधार कार्य प्रभावित हो सकते हैं।
आयोजकों ने विश्वास जताया कि सभी ग्रामीणों के सहयोग से खेल मैदान जल्द ही बेहतर सुविधाओं के साथ तैयार होगा, जिससे भविष्य में खिलाड़ियों और बच्चों को लाभ मिलेगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

प्रेमी ने होटल में बुलाकर की शादीशुदा प्रेमिका की हत्या

अमृतसर  : थाना बी डिवीजन इलाके में स्थित शेरांवाला गेट के पास एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां खुल्लर होटल के एक कमरे में एक युवक ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका की गला दबाकर...
पंजाब

जेलों में बंद 450 किसानों को आज किया जाएगा रिहा : सामान की जानकारी के लिए मोबाइल नंबर जारी

पंजाब हरियाणा के शंभू और खनौरी बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन को पिछले दिनों सरकार ने खत्म करा दिया. पुलिस ने बुलडोजर की मदद से सड़क पर लगे टेंट और बाकी सामान को...
article-image
पंजाब

भाजपा पर मुख्यमंत्री मान ने कसा तंज : भाजपा के सिर्फ दो विधायक, दो सांसदों की इस बार हो जाएगी विदाई

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि पंजाब में भारतीय जनता पार्टी तो है नहीं, इनके बस दो विधायक हैं, इनके दो सांसद थे। ये लोग जीतने वाले...
Translate »
error: Content is protected !!