खनियारा खास स्कूल के वार्षिक उत्सव में मेधावी बच्चों को विधायक सुधीर शर्मा ने किया पुरस्कृत : स्कूल आॅफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित होंगे सीनियर सेेंकेडरी स्कूल: सुधीर शर्मा

by
धर्मशाला, 09 जनवरी। विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि राज्य में 500 प्राथमिक पाठशालाओं , 100 उच्च पाठशालाओं तथा 200 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों को स्कूल आॅफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जाएगा ताकि विद्यार्थियों को पठन और पाठन की बेहतर सुविधा मिल सके। मंगलवार को विधायक सुधीर शर्मा ने कैप्टन राम सिंह ठाकुर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खनियारा खास के वार्षिक उत्सव में बतौर मुख्यातिथि अपने संबोधन में कहा कि कि प्रत्येक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में लाइब्रेरी रूमस स्थापित किए जाएंगे इसके साथ ही दस हजार मेधावी छात्रों को टेबलेट्स दिए जाएंगे।
उन्होंने कि वर्तमान शिक्षा में व्यापक सुधार के लिए कारगर कदम उठा रही है तथा विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन काल में ही अनुशासन और मेहनत के साथ लक्ष्य की तरफ बढ़ने के लिए बच्चों को तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में हम जिस तरीके हम स्वयं ढालेंगे उसी तरह से हमार भविष्य निर्मित होगा। उन्होंने कहा कि विद्यालयों को पाठ्यक्रम के साथ साथ नैतिक मूल्यों की शिक्षा देना भी अत्यंत जरूरी है ताकि एक अच्छे समाज का निर्माण सुनिश्चित किया जा सके। इस अवसर पर जन गण मन की धुन के रचयिता कैप्टन राम सिंह ठाकुर को भी याद करते हुए कहा कि देश निर्माण में उनके योगदान के बारे में विस्तार से जानकारी द।
इससे पहले स्कूल के प्रधानाचार्य एसके शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए स्कूल की वार्षिक गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए तथा नशा एक अभिशाप थीम पर आधारित लघु नाटिका भी प्रस्तुत की। मुख्यातिथि ने मेधावी बच्चों को पुरस्कृत भी किया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए अपनी ऐच्छिक निधी से 21 हजार की राशि भी प्रदान की गई। इस अवसर पर पूर्व बीडीसी सदस्य अजय, स्वरूप शर्मा पूर्व ग्राम पंचायत प्रधान खनियारा, कैप्टन ईश्वर दास , त्रिलोक शर्मा एस एच ओ धर्मशाला सुरिंदर ठाकुर अधिशाषी अभियंता विद्युत विकास ठाकुर अधिशाषी अभियंता जल शक्ति विभाग संदीप चैधरी डी एफ ओ धर्मशाला दिनेश शर्मा यूथ कांग्रेस अध्यक्ष दक्ष राणा उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अंडर-19 बैडमिंटन के क्वार्टर फाइनल में पहुंची हिमाचली बालाएं : दिल्ली में जारी राष्ट्रीय स्कूली खेलों में सराहनीय प्रदर्शन

एएम नाथ। हमीरपुर 31 जनवरी। नई दिल्ली में जारी अंडर-19 स्कूली खेलों में हिमाचल की लड़कियों ने बैडमिंटन स्पर्धा में सराहनीय प्रदर्शन किया है। हिमाचली टीम के कोच भगवान दास, राजेंद्र शर्मा, अवनीश, मैनेजर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कैहलू-रैणा संपर्क मार्ग का कुलदीप सिंह पठानिया ने किया शिलान्यास : लोक निर्माण विभाग के तहत लाये जाएंगे पंचायतों द्वारा निर्मित संपर्क मार्ग–विधानसभा अध्यक्ष

एएम नाथ। बनीखेत, (तुन्नुहट्टी ) 4 जनवरी : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि भटियात विधानसभा क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायतों द्वारा निर्मित सभी संपर्क मार्गों को चरणबद्ध ढंग से लोक निर्माण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वास्थ्य मंत्री ने श्री ज्वाला माता मंदिर में नवाया शीश : माता ज्वाला से प्रार्थना कि की प्रदेश में आ रही आपदाओं पर लगे विराम

डाइट किटें  मंत्री ने टीबी निक्षय मित्रों को वितरित की हेल्थ टीबी उन्मूलन अभियान को सफल बनाने में समाज के सभी वर्गों की सहभागिता जरूरी : शांडिल राकेश शर्मा lज्वालामुखी/तलवाड़ा :  स्वास्थ्य एंव परिवार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गोल्डन वैली पब्लिक स्कूल में यूकेजी के विद्यार्थियों का ग्रेजुएशन डे समारोह आयोजित

बद्दी, 13 मार्च (तारा) : गोल्डन वैली पब्लिक स्कूल बद्दी में शुक्रवार को यूकेजी कक्षा के नन्हे विद्यार्थियों के लिए ग्रेजुएशन डे समारोह बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। यह दिन विद्यार्थियों के...
Translate »
error: Content is protected !!