खन्ना ने विभिन्न क्षेत्रों में चलाये गए ऑफलाइन भाजपा सदस्यता अभियान सम्बन्धी प्रदेश प्रभारी को सौंपी रिपोर्ट

by

प्रदेश भाजपा सदस्यता अभियान में लोगों ने लिया उत्साहपूर्वक हिस्सा : खन्ना
होशियारपुर, 11 दिसंबर :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने प्रदेश भाजपा सदस्यता अभियान के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में चलाये गए ऑफलाइन सदस्यता अभियान में भाजपा से जुड़े सदस्यों की रिपोर्ट प्रदेश प्रभारी विजय रूपानी को सौंपी।
इस मौके खन्ना ने कहा कि भाजपा जन हितैषी पार्टी है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की कल्याणकारी नीतियों के चलते देश के हर नागरिक की पहली पसंद भाजपा है। खन्ना ने विजय रूपानी को बताया कि उन्होंने होशियारपुर, गढ़शंकर, नांगल, भनुपली के साथ साथ अन्य क्षेत्रों में भाजपा का ऑफलाइन सदस्यता अभियान चलाया जिसमें प्रदेशवासियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और भाजपा की सदस्यता ली। खन्ना ने कहा कि भाजपा में हर कार्यकर्ता का सामान होता है और कार्यकर्ता अपनी म्हणत के बलबूते पर हर जायज मुकाम हासिल कर सकता है। इस मौके खन्ना ने जनता से अपील कि राष्ट्रसेवा को समर्पित भाजपा की सदस्यता लेकर देश की सेवा में अपना योगदान दें। खन्ना ने बताया कि सदस्यता के लिए टोलफ्री नंबर 8800002024 जारी किया है जिसपर मिस्ड कॉल करके आप भाजपा सदस्यता के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर-चंबा-नाहन में खुलेंगे तीन नए नर्सिंग संस्थान

90 फीसदी अनुदान देगा केंद्र, राज्य सरकार ने साइन किया एमओयू एएम नाथ। शिमला हिमाचल में तीन नए नर्सिंग संस्थान जल्द ही खुलेंगे। इनमें हमीरपुर, चंबा और नाहन को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सही मार्गदर्शन के साथ की गई मेहनत सफलता के मुकाम तक ले जाती : DC मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चम्बा  :  राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चंबा में 3 जुलाई  को मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने मुख्य अतिथि के रूप...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डाक चोरी के खेल में कनाडा पुलिस ने पकड़े 8 पंजाबी

कनाडा की पुलिस ने डाक के जरिए मिलने वाले क्रेडिट कार्ड और चेक की चोरी के मामले में भारतीय मूल के आठ लोगों को गिरफ्तार किया है और उन पर 300 से अधिक आरोप...
article-image
पंजाब

जेल गार्ड ने AK-47 से की पत्नी और सास की हत्या, खुद भी की खुदकुशी

गुरदासपुर : गुरदासपुर से एक बहुत ही बड़ी घटना सामने आई है। जहां जेल के गार्ड ने अपनी पत्नी और सास की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी एक सरकारी क्वार्टर में...
Translate »
error: Content is protected !!