खाएं स्वादिष्ट खाना : माता चिंतपूर्णी जाते-जाते वाओ मार्ट में जरूर रुकें

by

ऊना : माता चिंतपूर्णी जाते-जाते मुबारिकपुर के पास वाओ मार्ट में जरूर रुकें क्योंकि यहां पर स्वादिष्ट खाना मिल रहा है। 40 लाख रुपए की लागत से बना वाओ (विंग्स ऑफ विमन) मार्ट महिलाओं को सशक्त एवं स्वाबलंबी बनाने की दिशा में प्रदेश सरकार की पहल है।
इस बारे जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि वाओ मार्ट ग्रामीण विकास विभाग ने नाबार्ड के साथ मिलकर तैयार किया है। खाना बनाने वाली स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को नाबार्ड के माध्यम से प्रशिक्षित भी किया गया है। रेस्त्रां के अंदर साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के साथ-साथ खुशनुमा माहौल तैयार किया गया है। डीसी ने कहा कि वाओ मार्ट एक उपयुक्त स्थान पर खोला गया है, क्योंकि इस रास्ते से हजारों श्रद्धालु माता चिंतपूर्णी के दर्शनार्थ जाते हैं। वाओ मार्ट में खाने के साथ-साथ स्वयं सहायता समूहों के तैयार किए उत्पाद भी बिक्री के लिए रखे गए हैं। उचित स्थान पर होने की वजह से स्वयं सहायता समूहों के तैयार उत्पादों को बेचने में काफी आसानी रहेगी और उन्हें आर्थिक लाभ होगा।
उन्होंने कहा कि इससे पहले भी ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से बौल में शक्ति केंद्र खोला गया है, जहां पर स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को बिक्री के लिए रखा गया है। राघव शर्मा ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों को बाजार उपलब्ध करवाने के भरसक प्रयास किए जा रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आदि कैलाश यात्रा मार्ग : भूस्खलन होने से फंसे 40 से ज्यादा यात्रियों को हेलीकॉप्टर से किया गया रेस्क्यू

रोहित भदसाली।  पिथौरागढ़ : आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर भारी बारिश के चलते भूस्खलन होने के कारण फंसे 40 से ज्यादा यात्रियों को रेस्क्यू किया गया है। जो कि यात्रा मार्गों पर जगह- जगह...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल पुलिस का जवान पकड़ा गया चिट्टे के साथ : बाइक सवार साथी के साथ नाके के दौरान गया पकड़ा

एएम नाथ :  सोलन। हिमाचल प्रदेश में चिट्टे का काला कारोबार बहुत ज्यादा फैल चुका है। शुरुआत में पड़ोसी राज्यों के लोग ही चिट‌्टे की तस्करी करते पकड़े जा रहे थे, लेकिन अब स्थानीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सेक्टर अधिकारियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित : सेक्टर अधिकारी निर्वाचन की घोषणा के दिवस से निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने तक निर्वाचन प्रबंधन कार्य के लिए उत्तरादायी – ADC अजय कुमार यादव

सोलन :   अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय कुमार यादव ने कहा कि सेक्टर अधिकारी निर्वाचन कार्य के दौरान ज़िला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचन अधिकारी, पीठासीन अधिकारी तथा मतदान दलों के मध्य सम्पर्क का कार्य करते हैं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

3 जिलों के बदले डीसी : हिमाचल सरकार ने कई आईएएस अधिकारियों के तबादले और की नई तैनातियां

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई आईएएस अधिकारियों के तबादले और नई तैनातियां की हैं। कार्मिक विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार ये आदेश तुरंत प्रभाव...
Translate »
error: Content is protected !!