खालसा कालेज गढ़शंकर में बिजनेस कार्निवल 25 को 

by
गढ़शंकर, 23 फरवरी: बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में 25 फरवरी को बिजनेस कार्निवल धूमधाम से मनाया जा रहा है। प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा ने जानकारी देते बताया कि इस कार्निवल में कॉलेज विद्यार्थियों के अलावा दूसरे कॉलेजों के विद्यार्थी भी भाग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह कार्निवल शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सचिव शिक्षा इंजीनियर सुखमिंदर सिंह की प्रेरणा से मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कार्निवल में विभिन्न श्रेणियों के 30 से ज्यादा स्टाल लगाए जाएंगे और इस मौके लाइव म्यूजिक तथा पंजाबी विरसे की पेशकारी भी होगी। उन्होंने बताया कि कार्निवाल का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में नवीनता और स्टार्टअप की भावना पैदा करना है। उन्हें बताया कि बिजनेस कार्निवल कॉमर्स विभाग के मुखी प्रो. कंवर कुलवंत सिंह, आईआईसी के प्रेसिडेंट डॉक्टर अजय दत्ता, कन्वीनर प्रोफेसर दीपिका, बिजनेस स्टूडेंट्स एसोसिएशन के चेयरपर्सन डॉक्टर गुरप्रीत सिंह तथा प्रो. गुरप्रीत सिंह कलसी के प्रबंधों तले मनाया जा रहा है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

भाजपा नेता ने प्रधानमंत्री से अटारी सीमा के माध्यम से भारत और पाकिस्तान के बीच व्यापार को बहाल करने की अपील

चंडीगढ़ : पंजाब के भाजपा नेता प्रो. सरचंद सिंह ख्याला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अटारी सीमा के माध्यम से भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय व्यापार को बहाल करने की अपील की। प्रधानमंत्री...
article-image
पंजाब

रिमोट कंट्रोल-IED से किसे उड़ाने का था प्‍लान? … UP का शुभम अमृतसर में अरेस्‍ट पंजाब और दिल्ली दहलाने की साजिश नाकाम

चंडीगढ़, 11 फ़रवरी :  अमृतसर के स्टेट स्पेशल आपरेशन सेल (एसएसओसी) ने पाकिस्तान की हिमायत वाले एक और आतंकवादी माड्यूल का पर्दाफाश करके एक बड़ी आतंकवादी साजिश को नाकाम किया है। साथ ही एक...
article-image
पंजाब

पटियाला हिंसक प्रदर्शन : इंटैलीजेंस रिपोर्ट को नजरअंदाज करना पड़ा महंगा

चंड़ीगढ़ :   पुलिस द्वारा इंटेलीजेंस रिपोर्ट की अनदेखी करने  से पटियाला मैं माहौल खराब होना एक कारण बना। शिवसेना की घोषणा के बाद इंटेलीजेंस ने एक सप्ताह पहले ही चेतावनी दी थी कि टकराव...
article-image
पंजाब

लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ऊना के दो दिवसीय प्रवास पर

रोहित भदसाली। ऊना, 23 अक्तूबर। लोक निर्माण विभाग और शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह 24 और 25 अक्तूबर को ऊना जिला के दो दिवसीय प्रवास पर होंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी। लोक...
Translate »
error: Content is protected !!