खालसा कॉलेज गढ़शंकर में चार वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स बीए बीएड, बीएड के सातवे सेमेस्टर और बीएससी बीएड के तीसरे सेमेस्टर का रिजल्ट रहा शानदार

by

गढ़शंकर :  बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में चार वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स बीए बीएड, बीएड के सातवे सेमेस्टर और बीएससी बीएड के तीसरे सेमेस्टर का रिजल्ट उत्कृष्ट रहा है । कॉलेज के कार्यकारी प्रिंसिपल प्रो. लखविंदरजीत कौर ने बताया कि बीए बीएड सातवें सेमेस्टर के परिणाम में छात्रा सुमिति ने 84.1 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान, नवरूप ने 83.4 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान, पायल ने 83.2 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। बीएससी बीएड के  तृतीय सेमेस्टर के परिणाम में छात्रा स्नेहा ने 88.6 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान, हरलीन कौर ने 86.13 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान तथा इशिका वर्मा ने 83.86 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया है।प्रिंसिपल प्रो. लखविंदरजीत कौर ने उत्कृष्ट परिणामों के लिए छात्रों, उनके माता-पिता और अध्यापकों  को बधाई दी और छात्रों उत्कृष्ट भविष्य की कामना करते हुए अधिक मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

22 जनवरी से हर परिवार को ₹10 लाख तक फ्री इलाज… जानें पूरी जानकारी

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार राज्य के नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधाएं देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। मुख्यमंत्री सेहत योजना आधिकारिक तौर पर 22 जनवरी 2026 से शुरू होगी। यह...
article-image
पंजाब

हवा में फायर कर बाइक सवार दो लुटेरों ने छीना बैग : 10 हजार रुपये और मोबाइल लेकर फरार

गढ़शंकर, 2 अक्तूबर । गढ़शंकर में बाइक सवार दो अज्ञात युवकों द्वारा पिस्तौल दिखाकर दूसरी बाइक पर जा रहे व्यक्ति और उसकी सास से बैग छीनने का मामला सामने आया है। लुटेरे बैग में...
article-image
पंजाब

मोयला वाहिदपुर का डाकघर अब नहीं होगा बंद : अविनाश राय खन्ना

छह गांवों के लोगों के विरोध के बाद केंद्र सरकार ने लिया फैसला, ग्रामीणों ने भाजपा नेता का जताया आभार गढ़शंकर, 11 सितंबर। गढ़शंकर के समीप गांव मोयला वाहिदपुर के डाकघर को बंद करने...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में शोध पद्धति पर लेक्चर आयोजित : डाॅ. दीपाली ने विद्यार्थियों के सवालों के दिए जवाब

गढ़शंकर, 15 मार्च : बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में कॉलेज के आईआईसी और आईक्यूए सेल द्वारा ‘अनुसंधान पद्धति’ पर एक एक्सटेंशन लेक्चर आयोजित किया गया। लेक्चर के मुख्य वक्ता डाॅ. दीपाली सहायक...
Translate »
error: Content is protected !!