खालसा कॉलेज माहिलपुर में जनगणना-2027 जागरूकता स्टॉल बना आकर्षण : 16 से 30 नवंबर तक ऑनलाइन स्व-गणना कर सकेंगे नागरिक, सफल पंजीकरण पर मिलेगी स्व-गणना आईडी

by

गढ़शंकर , 6 नवंबर। खालसा कॉलेज माहिलपुर में आयोजित चार दिवसीय जोनल युवक एवं विरासती मेले के दौरान जनगणना-2027 को लेकर विशेष जागरूकता स्टॉल लगाया गया। जनगणना विभाग चंडीगढ़ और जिला प्रशासन होशियारपुर के संयुक्त प्रयासों से लगाए गए इस स्टॉल ने विद्यार्थियों, युवाओं और मेले में पहुंचे दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। इसका उद्देश्य लोगों को जनगणना के दूसरे चरण और स्व-गणना प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना था।

डिप्टी कमिश्नर एवं प्रधान जनगणना अधिकारी आशिका जैन तथा अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एवं जिला जनगणना अधिकारी राकेश कुमार मीणा के मार्गदर्शन में एसडीएम गढ़शंकर संजीव कुमार गौर की अगुवाई में यह अभियान चलाया गया। तहसीलदार-कम-चार्ज अधिकारी गढ़शंकर (ग्रामीण) लवदीप सिंह धूत की निगरानी में लोगों को जनगणना से संबंधित जानकारी दी गई।

स्टॉल पर नागरिकों को बताया गया कि 16 से 30 नवंबर 2026 तक https://se.census.gov.in के माध्यम से घर बैठे ऑनलाइन स्व-गणना की जा सकेगी। जानकारी सफलतापूर्वक जमा करने के बाद नागरिकों को स्व-गणना आईडी जारी होगी। इस आईडी को बाद में घर पहुंचने वाले जनगणना कर्मचारी के साथ साझा करना अनिवार्य होगा।

तहसीलदार लवदीप सिंह धूत ने बताया कि वर्ष 1881 से शुरू हुई जनगणना की ऐतिहासिक प्रक्रिया में पहली बार नागरिकों को स्व-गणना की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि गढ़शंकर और माहिलपुर क्षेत्र के लोगों की सक्रिय भागीदारी से जनगणना प्रक्रिया को अधिक सरल, पारदर्शी और प्रभावी बनाया जा सकेगा।

उन्होंने बताया कि जनगणना का फील्ड कार्य 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक चलेगा, जबकि 5 से 9 जनवरी 2027 तक संशोधन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इस दौरान जनगणना कर्मचारी घर-घर जाकर आवश्यक जानकारी एकत्रित करेंगे और दर्ज विवरणों की जांच करेंगे।

प्रशासन की ओर से नागरिकों से अपील की गई कि वे स्वयं ऑनलाइन स्व-गणना करें तथा अपने परिवार, मित्रों और आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। स्व-गणना से समय की बचत होगी और आंकड़ों को एकत्रित करने की प्रक्रिया अधिक सुचारू एवं सटीक बनाने में मदद मिलेगी।

जागरूकता अभियान का उद्देश्य युवाओं को जनगणना के प्रति जागरूकता के दूत के रूप में जोड़ना और जनगणना-2027 में अधिक से अधिक नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करना है।

फोटो कैप्शन : तहसीलदार-कम-चार्ज अधिकारी गढ़शंकर (ग्रामीण) लवदीप सिंह धूत (पीआरएस) एसजीजीएस खालसा कॉलेज माहिलपुर में टीम के साथ जनगणना-2027 जागरूकता स्टॉल का निरीक्षण करते हुए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा

सांसद मनीष तिवारी ने श्री दुर्गा पूजा के दौरान माथा टेका : कहा : त्योहार मानवता की भलाई का संदेश देते

चंडीगढ़, 12 अक्टूबर: पूर्व केंद्रीय मंत्री और चंडीगढ़ से सांसद मनीष तिवारी सेक्टर 35 और कालीबाड़ी राम दरबार में बंगाली समाज द्वारा आयोजित श्री दुर्गा पूजा में माथा टेकने पहुंचे।   इस दौरान उन्होंने...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज माहिलपुर ने नए सत्र 2025-26 के लिए किया प्रॉस्पेक्टस जारी

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज माहिलपुर में सत्र 2025-26 के लिए कॉलेज का नया प्रॉस्पेक्टस जारी करने के लिए एक विमोचन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर सिख एजुकेशनल...
article-image
पंजाब

50,000 किसान होंगे हिम उन्नति योजना में राज्य के लाभांवित : ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करेगी राजीव गांधी प्राकृतिक खेती स्टार्ट-अप योजना : बाली

एएम नाथ। धर्मशाला, कांगड़ा 14 अक्तूबर। राज्य के किसानों व बागवानों के समग्र विकास एवं समृद्धि के लिए खेती की लागत को कम करने, आय एवं उत्पादकता को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम...
article-image
पंजाब

नूरपुर जट्टा (होशियारपुर ) में आंबेडकर की प्रतिमा खंडित करने के मामले में तीन लोग गिरफ्तार

होशियारपुर, 18 अप्रैल:  होशियारपुर में पुलिस ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा खंडित करने के मामले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इस घटना के तार प्रतिबंधित संगठन सिख्स फॉर जस्टिस (एसएफजे) से जुड़े...
Translate »
error: Content is protected !!