खालसा कॉलेज में ‘शारीरिक तंदरूस्ती एवं खुशहाल जिंदगी ‘ विषय पर कार्यशाला शुरू

by

गढ़शंकर : बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में कॉलेज के आई.ए.कयु. सेल द्वारा कार्यकारी प्रिंसिपल प्रो. लखविंदरजीत कौर के नेतृत्व में ‘शारीरिक तंदरूस्ती और खुशहाल जिंदगी ‘ के लिए एक सप्ताह की कार्यशाला शुरू की गई। कार्यशाला के आरंभ में पर्यावरणविद् पूर्व कृषि अधिकारी डाॅ. हरविंदर सिंह बाठ ने शारीरिक फिटनेस के लिए योग के महत्व पर प्रकाश डाला और कॉलेज स्टाफ को योग अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि दैनिक व्यायाम और संतुलित आहार शारीरिक फिटनेस और खुशहाल जिंदगी का मुख्य आधार है। इस अवसर पर भारतीय योग संस्थान के सदस्य एवं रिटा.बैंक मैनेजर भूपिंदर सिंह सलोह ने कार्यशाला में योग क्रियाओं का परिचय देते हुए कहा कि स्वस्थ एवं सुखी जीवन जीने के लिए योग सबसे उपयोगी है। इस अवसर पर डाॅ. मनबीर कौर ने मानव शरीर की विभिन्न कार्यात्मक प्रणालियों के बारे में तकनीकी जानकारी दी। कार्यवाहक प्रिंसीपल प्रो. लखविंदरजीत कौर ने आये हुए वक्ताओं का धन्यवाद किया। प्रो किरणजोत कौर ने मंच संचालन का निर्देशन किया। इस अवसर पर प्रो. कंवर कुलवंत सिंह एवं कालेज का समस्त स्टाफ उपस्थित था।
फोटो : कार्यशाला में सम्बोधित करते हुए वक़्ता और उपस्थित स्टाफ व विधार्थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

राजनीतिक सरगर्मी पंजाब में तेज : अमृतपाल सिंह की पार्टी इस सीट से लड़ेगी उपचुनाव

तरनतारन। आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक डॉ कश्मीर सिंह सोहल के देहांत के बाद खाली हुई सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भले ही अभी घोषणा नहीं हुई, लेकिन विभिन्न पार्टियों ने...
article-image
पंजाब

गीतकारों को उनका उचित मेहनताना मिलना चाहिए : अमरीक हमराज़

गढ़शंकर, 31 अगस्त: ज़िंदगी कई बार लोगों को सफल होने के मौके देती है, जो लोग इन मौकों का फ़ायदा उठाते हैं, उन्हें ज़िंदगी के कुछ फ़ायदे ज़रूर मिलते हैं। कई गीतकारों को बड़े...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मंच से बांटे iPhone : पंजाबी सिंगर मनकीर्त औलख ने लाइव कॉन्सर्ट में फैंस को दिया सरप्राइज,

चंडीगढ़ : पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख ने हाल ही में 31 दिसंबर को चंडीगढ़ में लाइव परफॉर्म किया था। सिंगर के कॉन्सर्ट के काफी सारे वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में : अनशन करेंगे मुख्यमंत्री भगवंत मान आम आदमी पार्टी  के विधायकों और कार्यकर्ताओं के साथ :

चंडीगढ़। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आम आदमी पार्टी  के विधायकों और कार्यकर्ताओं के साथ रविवार को अनशन करेंगे। पार्टी के एक नेता ने यह...
Translate »
error: Content is protected !!