खुला दरबार लगाकर पूर्व सांसद खन्ना ने सुनी लोगों की समस्याएं : प्रदेश में अपराध आप सरकार के नियंत्रण से बाहर : खन्ना

by
होशियारपुर 22  अक्टूबर :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि प्रदेश में अपराध आप सरकार के नियंत्रण से बाहर हो चूका है।
उक्त विचार खन्ना ने खुला दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनते हुए व्यक्त किए। खन्ना ने हाल ही में होशियारपुर के पिता व पुत्र की गोलियां मारकर हत्या करने के मामले की जिम्मेदार पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार को ठहराते हुए कहा कि प्रदेश में प्रतिदिन गोली कांड हो रहे हैं, अपराधी लक्षय निर्धारित कर तथा फिरौती के लिए लोगों को निशाना बना रहे हैं। प्रदेश के वर्तमान हालातों को देखकर लगता है कि प्रदेश में कानून नाम की कोई चीज नहीं बची। प्रदेश में नाजायज हथियारों, नशों तथा गैंगस्टरवाद को बढ़ावा मिला है जिसका खामियाजा प्रदेश की आम जनता भुगत रही है। खन्ना ने कहा कि आएदिन हत्याओं तथा नशा तस्करी की खबरें मिलना तथा पंजाब में पैदा होने वाले बद्तर हालात पंजाब की आप सरकार की विफलता का सबूत हैं। इस मौके पर लोगों ने खन्ना के समक्ष लगभग 53 शिकायतें रखीं । खन्ना ने केंद्र सरकार तथा प्रदेश मानवाधिकार आयोग के दखल से इन समस्याओं का समाधान करवाने का भरोसा दिलाया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मान सरकार का बड़ा ऐलान : युवाओं को नशा मुक्त करने के लिए खेलों के बजट में होगी वृद्धि

लुधियाना: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज ऐतिहासिक किला रायपुर ग्रामीण ओलंपिक्स में शामिल होकर खेलों को नशों के खात्मे के लिए सबसे घातक हथियार घोषित किया. उन्होंने कहा कि आने वाले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कृषि व पशुपालन मंत्री प्रोफेसर चंद्र कुमार ने किया कुक्कुट हैचरी सरोल का शिलान्यास : सरोल में सवा दो करोड़ से बनेगा कुक्कुट हैचरी : प्रोफेसर चंद्र कुमार 

एएम नाथ। चम्बा  :  कृषि व पशुपालन मंत्री प्रोफेसर चंद्र कुमार ने चंबा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सरोल में लगभग सवा दो करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले कुक्कुट हैचरी का शिलान्यास किया।...
article-image
पंजाब

2 साल के अनहद सिंह को गाड़ी में डालकर नहर में फेंक था : वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी, शव को क्षत-विक्षत करने के लिए नहर में फेंकी कार भी बरामद कर लीगिरफ्तार,

मोहाली : खरड़ पुलिस ने 3 महीने पहले जघन्य वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी देते हुए उप कप्तान करण सिंह संधू ने बताया कि 10 अक्टूबर 2023...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

1 लाख युवाओं को राजनीति में लाने से बदलेगी देश के राजनीति की दशा और दिशा- एक पेड़ मां के नाम अभियान ने बदला पर्यावरण के प्रति लोगों का नजरिया : जयराम ठाकुर

‘मन की बात’ कार्यक्रम ने देशवासियों की अपेक्षाओं को दिया एक नया मंच एएम नाथ। शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला से जारी बयान में कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम में...
Translate »
error: Content is protected !!