खून से लाल हुई पंजाब यूनिवर्सिटी की महफिल -चाकू के वार से थम गई धड़कन! : हरियाणवी गानों पर चल रही थी मस्ती

by
चंडीगढ़ :  पंजाब यूनिवर्सिटी में देर रात हरियाणवी सिंगर के शो के दौरान छात्रों के दो दुट में चाकूबाजी होने से हंगामा मच गया। चाकू चलने की इस घटना में एक छात्र की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। शुक्रवार रात शो देखने आए 2 गुटों के नौजवान में आपस में भिड़ गए, जिससे यह हिंसक वारदात हुई। चंडीगढ़ के पंजाब यूनिवर्सिटी में हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा का शो था. इसी शो में दो गुटों के नौजवानों के बीच बहसबाजी हुई और उसके बाद थोड़ी दूर जाकर एक गुट ने दूसरे गुट के युवक पर चाकू से हमला कर दिया जिसको पीजीआई में भर्ती करवाया गया। बाद में एक छात्र की अस्पताल में मौत हो गई।  मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।  जिस छात्र की मौत हुई है, उसका नाम आदित्य ठाकुर है और वह होशियारपुर के तलवाड़ा का रहने वाला है. 22 साल का आदित्य यूआईटी सेकंड ईयर का स्टूडेंट था. शो के दौरान ही आदित्य और इसके दोस्तों की किसी दूसरे गुट के साथ किसी बात पर बहसबाजी हो गई।
शो के पास थोड़ी सी झड़प भी हुई थी
वहां से आदित्य और उसके दोस्त चले गए थे, लेकिन थोड़ी दूर पर जाकर फिर से दूसरे गुट ने और साथी बुलाकर इन पर हमला बोल दिया. एक और इसका दोस्त अनिरुद्ध, उसके भी गर्दन पर चाकू से वार किया गया है. वह भी अस्पताल में भर्ती है. इनका एक और दोस्त है अर्जुन. उसको भी चाकू लगे हैं।  फिलहाल पुलिस आरोपियों की पहचान भी नहीं कर पाई है, लेकिन मामला दर्ज किया जा चुका है. आदित्य के पिता हिमाचल के नालागढ़ में नौकरी करते हैं लेकिन यह रहते तलवाड़ा में रहते है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ग्रामीण भारत में विटामिन डी की कमी की समस्या को दूर करने के लिए हुई साझेदारी

रोहित राणा ।  होशियारपुर : ग्रामीण भारत में स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपने प्रयासों में कार्यरत सर्च फाउंडेशन ने विटोनिक्स यूके के साथ साझेदारी का एलान किया है। इस पहल के अंतर्गत पहले चरण में विटोनिक्स यूके...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बाबा बालक नाथ मंदिर के प्रसाद की तय हुई एक्सपायरी डेट : रोट के नमूनों पर आई रिपोर्ट

रोहित जसवाल ।  शाहतलाई : हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के दियोटसिद्ध क्षेत्र में स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर के बाहर व्यापारियों द्वारा बेचा जाने वाला प्रसाद इसे बनाए जाने की तारीख से केवल...
article-image
पंजाब

बीजेपी नेता राजीव बिंदल और सुखराम चौधरी पर केस दर्ज….अब लड़की के वीडियो ने बदली कहानी, जानें

एएम नाथ । सिरमौर । हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में कथित अंतरधार्मिक प्रेम प्रसंग के बाद फैली हिंसा ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है. पुलिस ने BJP के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सर्वदलीय बैठक से बीजेपी ने किया किनारा : स्पीकर से नाराजगी या कुछ और है वजह

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश के विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत मंगलवार से होने जा रही है. यह मानसून सत्र 27 अगस्त से शुरू होगा और 9 सितंबर तक चलेगा. इस...
Translate »
error: Content is protected !!