हाईकोर्ट की पूर्व जस्टिस निर्मल यादव बरी : घर से 15 लाख रुपये कैश मिलने का था दावा

by
चंडीगढ़ :  चंडीगढ़ की एक अदालत ने शनिवार (29 मार्च) को पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट की पूर्व जज जस्टिस निर्मल यादव को 2008 के भ्रष्टाचार के मामले में बरी कर दिया. सीबीआई की ओर से उनके और अन्य के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया गया था। एडिशनल सेशन जज अलका मलिक की स्पेशल कोर्ट ने फैसला सुनाया।
इसके साथ ही अदालत ने इस मामले में अन्य आरोपियों- रविंदर सिंह भसीन, राजीव गुप्ता और निर्मल सिंह को भी बरी कर दिया. ‘बार एंड बेंच’ की रिपोर्ट के मुताबिक वकील हितेश पुरी ने बताया, “सभी आरोपियों को बरी कर दिया गया है.” उन्होंने मामले में आरोपी निर्मल सिंह का प्रतिनिधित्व किया. फैसले की एक प्रति का इंतजार है।
2008 में शुरू हुआ था मामला
जस्टिस निर्मल यादव, जो उस समय हाई कोर्ट की जज और पूर्व न्यायिक अधिकारी थीं. उनके खिलाफ मामला अगस्त 2008 में शुरू हुआ था, जब हाई कोर्ट की एक अन्य जज जस्टिस निर्मलजीत कौर के आवास पर 15 लाख रुपये से भरा एक बैग पहुंचाया गया था. जस्टिस कौर के चपरासी ने मामले की सूचना चंडीगढ़ पुलिस को दी थी जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज की गई।
सीबीआई ने 2011 में दाखिल किया था आरोप पत्र
बाद में पंजाब के तत्कालीन राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक जनरल (सेवानिवृत्त) एसएफ रोड्रिग्स के आदेश पर ये मामला सीबीआई को सौंप दिया गया था. सीबीआई ने शुरू में मामले में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की थी, जिसे खारिज कर दिया गया था. इसके बाद उसने 2011 में आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया।
अभियोजन पक्ष के मुताबिक, हरियाणा के पूर्व एडिशनल एडवोकेट जनरल संजीव बंसल के क्लर्क द्वारा दिया गया पैसा जस्टिस यादव के लिए था, लेकिन दो जजों के नाम में समानता के कारण यह गलती से जस्टिस निर्मलजीत कौर के आवास पर पहुंच गया।
2010 में जस्टिस यादव का तबादला उत्तराखंड हाई कोर्ट में कर दिया गया, जहां से वह एक साल बाद रिटायर हुईं. साल 2014 में विशेष अदालत ने पांच आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए थे. मुख्य आरोपियों में से एक बंसल की दिसंबर 2016 में मोहाली के एक अस्पताल में मौत हो गई. इसके बाद जनवरी 2017 में उनके खिलाफ कार्रवाई बंद कर दी गई।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

केजरीवाल के घर बाहर स्वाति मालीवाल ने फेंका कूड़ा : हाथ-पैर पकड़कर उठा ले गई दिल्ली पुलिस

नई दिल्ली।  आम आदमी पार्टी की बागी सांसद स्वाति मालीवाल ने एक बार फिर से अरविंद केजरीवाल की परेशानी  बढ़ाने वाला काम किया है। स्वाति मालीवाल ने गुरुवार दोपहर आम आदमी पार्टी के मुखिया...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब के सर्वांगीण विकास के लिए भाजपा की पंजाब में डबल इंजन सरकार की लाना ज़रूरी – पूर्व सांसद खन्ना

गढ़शंकर : गांव महिंदवाणी गुज्जरां में भाजपा की  बैठक का आयोजन किया गया । जिसमें विशेष तौर पर पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना पहुंचे। जिसमें भारी संख्यां में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के इलावा...
article-image
पंजाब

कृषि कानूनों के खिलाफ रिलांयस माल के समक्ष 117 वें दिन भी धरना जारी

गढ़शंकर: रिलांयस माल गढ़शंकर के समक्ष कुल हिंद किसान सभा दुारा 117 वें दिन लगाए धरने की अगुआई पूर्व सरपंच मेजर सिंह देनोवाल कलां ने की और इस दौरान विभिन्न व्क्ताओं ने कहा कि...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नई गाड़ी के बदले ‘मुंह मीठा’ करवाने की बात का वीडियो वायरल : पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

रोहित जसवाल।  देहरा (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश के पुलिस जिला देहरा में यातायात जांच के दौरान एक पुलिसकर्मी द्वारा पर्यटकों से कथित तौर पर अनुचित मांग किए जाने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने...
Translate »
error: Content is protected !!