खौफनाक साजिश : भिखारी को अपने कपड़े पहनाकर कार में जिंदा जलाया, 90 लाख हड़पने के लिए रची थी साजिश

by

रकाबगंज : बीमा कंपनियों के 90 लाख रुपये हड़पने के मामले में थाना रकाबगंज पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान परसौल निवासी रामवीर के रूप में हुई है। मामले में पुलिस मुख्य आरोपी अनिल और विजयपाल को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पारसौल गांव निवासी अनिल मलिक ने 3 जुलाई 2006 में आगरा में भिखारी को खाना खिलाने का लालच देकर कार में बिठाया था। खाने में नशे की गोलियां मिला दी थीं। बेहोश हो जाने पर कार में आग लगा दी थी। मामले में अनिल के परिजनों ने कार में जले व्यक्ति की शिनाख्त अनिल मलिक के रूप में की थी। अनिल ने वारदात में पिता, भाई और दोस्तों को भी शामिल कर लिया था।

परिजनों ने अनिल के नाम की बीमा पॉलिसी के 80 लाख रुपये और कार बीमा के 10 लाख रुपये हड़प लिए थे। इसके बाद अनिल मलिक नाम बदलकर गुजरात के अहमदाबाद में रहने लगा। वारदात के 17 वर्ष बाद 2023 में अहमदाबाद पुलिस ने अनिल को शक के आधार पर हिरासत में लेकर छानबीन की। जिसके बाद मामले का खुलासा हो गया। अहमदाबाद में अनिल मलिक ने अपना नाम चौधरी राजकुमार रख लिया। उसी नाम से ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, आधार कार्ड और बैंक में खाता भी खोल लिया था।

अनिल की जानकारी जुटाने अहमदाबाद पुलिस दनकौर के परसौल गांव आई थी। उसके स्कूली दस्तावेज की जांच की गई थी। जिसके बाद अनिल मलिक व पिता विजयपाल सिंह और भाई अभय सिंह निवासी गाजियाबाद समेत अन्य के खिलाफ आगरा के रकाबगंज थाने में हत्या करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया। अब इस मामले में आगरा पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी रामबीर निवासी परसौल को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में रामबीर के वारदात में शामिल होने की बात सामने आई थी।

पिता और दोस्त लेकर आए थे मानसिक रूप से बीमार को :  थाना रकाबगंज के निरीक्षक अपराध प्रमोद कुमार ने बताया कि गुजरात पुलिस ने पूर्व में अनिल को गिरफ्तार किया था। उसने बताया था कि हत्या में पिता विजय पाल के साथ उनका दोस्त रामवीर और भाई अभय सिंह शामिल थे। एक अन्य महिपाल की मौत हो गई थी। विजय पाल और अभय सिंह को हाईकोर्ट से गिरफ्तारी से स्टे मिल गया। रामवीर की तलाश की जा रही थी। पुलिस ने दबिश देकर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि घटना वाले दिन वह अनिल के पिता के साथ आगरा आया था। मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति को साथ रखा। उसे खाना खिलाया था। इस दौरान ही खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर दे दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। उसके बाद कार में आग लगा दी गई। हालांकि रामवीर ने पूछताछ में पुलिस को ज्यादा जानकारी नहीं दी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

*राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर धर्मशाला में परिचर्चा आयोजित : बढ़ती भ्रामक सूचनाओं के बीच प्रेस की विश्वसनीयता का संरक्षण विषय पर हुआ विमर्श*

एएम नाथ। धर्मशाला, 15 नवम्बर: राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर आज धर्मशाला में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय था बढ़ती भ्रामक सूचनाओं के बीच...
article-image
पंजाब

डीटीएफ का प्रतिनिधिमंडल डिप्टी स्पीकर के ओएसडी चन्नी को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपां : शिक्षक एवं छात्र मांगों को लेकर डी.टी.एफ. एक मांग पत्र दिया : चुनाव आयोग चुनाव के दौरान कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करे : डीटीएफ

गढ़शंकर : पंचायतों, नगर परिषदों, ब्लॉक समितियों, नगर निगमों और निगमों के चुनावों के लिए मतदान केंद्र पर ही गिनती करने की परंपरा को बंद करके, विधानसभा और लोकसभा चुनावों की तरह अधिक सुरक्षा...
article-image
पंजाब

बाँझपन के कारणों का पता लगाने के लिए अध्ययन के स्वास्थ्य मंत्री ने आदेश : मैडीकल कालेजों में एआरटी केंद्र स्थापित करने का दिया प्रस्ताव

पंजाब राज्य सहायक प्रजनन प्रौद्यौगिकी ( रैगुलेशन) एक्ट, 2021 और सरोगेसी ( रैगुलेशन) एक्ट, 2021 लागू करने वाले अग्रणी राज्य में से एक राज्य की समर्थ अथारटी ने पहले ही 64 एआरटी कलीनिकों, 26...
article-image
पंजाब

डॉ. अमृत सागर मित्तल और श्री सुरेंद्र अग्रवाल के कुशल नेतृत्व में सम्पन्न हुआ तीन दिवसीय निःशुल्क कृत्रिम अंग एवं श्रवण यंत्र वितरण शिविर

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : संजिवनी शरणम में 26 से 28 अगस्त तक आयोजित तीन दिवसीय निःशुल्क कृत्रिम अंग एवं श्रवण यंत्र वितरण शिविर ने दिव्यांगजन के जीवन में नई रोशनी और आत्मनिर्भरता का संचार...
Translate »
error: Content is protected !!