गढ़शंकर क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में  “रुद्राभिषेक महायज्ञ” कार्यक्रम  21 जुलाई से 9 अगस्त तक किए जाएंगे आयोजित:  पंडित रविंद्र गौतम

by
गढ़शंकर, 16 जुलाई  :  “रुद्र अभिषेक महायज्ञ” आयोजन समिति के मुख्य प्रवक्ता पंडित रविंदर गौतम, कमल किशोर नूरी, ओंकार सिंह चाहलपुरी, जितेंद्र कुमार राठौर ने बताया कि गढ़शंकर क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत 21 जुलाई से 9 अगस्त तक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सुबह के कार्यक्रम सुबह 8 से 11 बजे तक और शाम के कार्यक्रम शाम 4 बजे से 7 बजे तक आयोजित किए जाएंगे।
पंडित रविंदर गौतम, कमल किशोर नूरी ने बताया कि रुद्र अभिषेक के 16 मंत्रों पर आधारित इस कार्यक्रम के तहत हिमाचल प्रदेश से डेरा बाबा रुद्र नंद जी महाराज,से दीक्षित पंडित अनिल जी और पंडित मोहित जी इन कार्यक्रमों के दौरान विशेष रूप से पहुंच रहे हैं। उन्होंने विभिन्न गांवों का ब्यौरा देते हुए बताया कि 21 जुलाई को पाहलवाल मंदिर भाई प्यारा जी, सुबह 8 बजे से 11 बजे तक, तप स्थान बाबा महेशियाना, गढ़शंकर  शाम 4 बजे से 7 बजे तक, 22 जुलाई को पनाम, प्राचीन शिव मंदिर, सुबह 8 बजे से 11 बजे तक, पिपलीवाल, मंदिर माता रानी, शाम 4 बजे से 7 बजे तक। 23 जुलाई को सलेमपुर प्राचीन शिव मंदिर, शाम 4 से 7 बजे तक, 24 जुलाई को कोट (बीट) कुटिया महाराज भूरीवाले, शाम 4 से 7 बजे तक, 25 जुलाई को पदराना प्राचीन शिव मंदिर, शाम 4 से 7 बजे तक, 26 जुलाई को डुगरी शिव मंदिर, सुबह 8 से 11 बजे तक, नैनवां का प्राचीन शिव मंदिर, शाम 4 से 7 बजे तक, 27 जुलाई को गढ़शंकर जोड़ा मोहल्ला मंदिर माता वैष्णो देवी, शाम 4 से 7 बजे तक, 28 जुलाई सिहवां मंदिर माता मनसा देवी जी, शाम 4 से 7 बजे तक, 30 जुलाई कोट मंदिर बाबा नाहर सिंह जी, सुबह 8 से 11 बजे तक, महिंदवानी प्राचीन शिव मंदिर, शाम 4 से 7 बजे तक, 31 जुलाई कोकोवाल प्राचीन शिव मंदिर, सुबह 8 से 11 बजे तक, 1 अगस्त गढ़शंकर तीर्थना तप स्थान, मारुति शोरूम के सामने, शाम 6 से 9 बजे तक, 3 अगस्त रामपुर बिलरो मंदिर बाबा बालक नाथ जी, शाम 4 से 7 बजे तक, 4 अगस्त गढ़शंकर, मंदिर माता वैष्णो देवी, दीप कॉलोनी, सुबह 8 से 11 बजे तक, बोरा का प्राचीन शिव मंदिर, शाम 4 से 7 बजे तक, 5 अगस्त डल्लेवाल, शीतला माता मंदिर, सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक, माता नैना देवी मंदिर झोनोवाल, शाम 4 से 7 बजे तक,  8 अगस्त को बीनेवाल, श्री राधा कृष्ण मंदिर शाम 4 से 7 बजे तक, 9 अगस्त को बृंदावन कुटिया बीनेवाल, शाम 4 से 7 बजे तक और अन्य स्थानों पर भी इसके साथ ही कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे। इस अवसर पर आयोजन समिति से पंकज शोरी, राजिंदर प्रसाद खुरमी, संजीव कटारिया, मुकेश कपूर, इंद्रजीत गोगना, कुमार राठौर और दिनेश ठाकुर भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Antim Ardas Ceremony of late

Bathinda/Daljeet Ajnoha/Jan.8 :  The Antim Ardas ceremony of Sardar Ravinder Singh Gill, former Secretary, RTA Punjab, was held with deep reverence and solemnity on January 8, 2026, at Gurdwara Sahib Jeevan Parkash, Model Town...
article-image
पंजाब

‘खेडा वतन पंजाब दीयां’ खेल मुकाबले जिले में 3 सितंबर से शुरु होंगे : कोमल मित्तल

नौजवानों को बढ़ चढ़ कर खेल मुकाबलों में हिस्सा लेने की अपील की खेल मुकाबलों में हिस्सा लेने के इच्छुक 28 अगस्त तक पोर्टल www.khedanwatanpunjabdia.com पर करवा सकते हैं रजिस्ट्रेशन – खेल मुकाबलों में...
article-image
पंजाब

वार्ड नंबर 6, 7 तथा 8 के गंदे पानी के निकास के लिए श्री आनंदपुर साहिब रोड पर नाले के पुननिर्माण हेतु 26 लाख 45 हजार रुपये का टैंडर लगा: भावना

 गढ़शंकर।  नगर कौंसलर भावना कृपाल ने  बताया कि गढ़शंकर शहर के वार्ड नंबर 8 में श्री आनंदपुर साहिब रोड पर दारा चौधरी के घर से लेकर हरी राम रिटायर्ड डिप्टी डायरैक्टर के घर तक...
article-image
पंजाब

2 दिसंबर को दोपहर एक बजे श्री अकाल तख्त साहिब पर पांच सिख साहिबानों की बुलाई बैठक : सुखबीर बादल समेत 2007-17 के मंत्रियों को किया तलब

अमृतसर : जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने 2 दिसंबर को दोपहर एक बजे श्री अकाल तख्त साहिब पर पांच सिख साहिबानों की बैठक बुलाई है। इस बैठक में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर...
Translate »
error: Content is protected !!