गढ़शंकर-नंगल रोड पर सुवह से खड़े ओवरलोडिड टिप्परों के कारण कई घंटे लगा रहा जाम : देर शाम तक पुलिस ने नही की कोई कारवाई

by
गढ़शंकर l गढ़शंकर-नंगल सड़क पर  रेत, बजरी व मिट्टी से भरे करीब पांच सौ ओवरलोड टिप्परों के चालकों द्वारा पंडोरी बीत से लेकर गढ़शंकर शहर तक सड़क के दोनों और सुवह से ही सड़क पर ही खड़े करने से सड़क से गुजरने वाले हजारों वाहन चालकों को भारी परेशानी का साहमना करना पड़ा तो कई घंटे जाम लगा रहा। पुलिस प्रशासन देर शाम तक कोई करवाई नहीं की।  जिससे पुलिस प्रशासन पर कई तरह के स्वाल खड़े हो रहे है।
                   सुवह चार वजे से  गढ़शंकर से पंडोरी तक 13 किलोमीटर लंबे मार्ग के दोनों ओर दिनभर रेत-बजरी से भरे करीब पांच सौ ओवरलोडिड टिप्पर व ट्रक देर शाम तक  खड़े रहे और पराली से भरी ट्रालिओं के गुजरने से चारों और जाम लगा रहा। जिससे आने जाने वाले  वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालात यह थे कि शाहपुर के निकट निजी स्कूलों के लिए बच्चों को स्कूल लाने वाले बस चालक व बच्चों के अभिभावक भी पुलिस प्रशासन को कोसते नजर आए, उनका कहना था कि ट्रैफिक पुलिस कर्मी केवल गढ़शंकर चौक पर मोटरसाइकिल या छोटे वाहनों को रोककर उन्हें ट्रैफिक नियमों का पालन करवाकर अपनी ड्यूटी निभाते हैं, लेकिन इन भारी वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने से कतराते हैं। बता दें कि दिन में इस सड़क पर खाली व भरे हुए टिप्पर चलते रात – दिन गढ़शंकर से होकर अपने गतंव्य को जाते हैं। टिप्पर चालक खानपुर गांव के पास अपनी पर्ची कटवाने के लिए अपने टिप्पर सड़क पर ही खड़े कर देते हैं, जिससे यहां अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। जब अन्य एजेंसियों के अधिकारी इन टिप्पर ट्रकों के दस्तावेजों की जांच करते हैं, तो इनके चालक अपने वाहन सड़क के किनारे खड़े कर इधर-उधर चले जाते हैं, जिससे इस छोटी सड़क पर अन्य वाहन चालकों को असुविधा होती है क्योंकि वे भी जरूरी काम से घर से निकलते हैं।
लोगों का कहना है कि पुलिस प्रशासन को इन टिप्परों के चलने का समय निर्धारित करना चाहिए ताकि कामकाजी लोग बिना किसी परेशानी के अपना काम कर सकें तथा सड़क पर खड़े होकर यातायात में बाधा डालने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। इस संबंध में एसएचओ गढ़शंकर गगनदीप सिंह सेखों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि इनके विरुद्ध जल्द ही कड़ी  जाएगी। अभी  किसी अन्य अति आवश्यक काम में व्यस्त है l
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अमृतसर में पुलिस चौकी सामने हुआ बम ब्लास्ट, मची सनसनी

अमृतसर: पंजाब के अमृतसर में गुरबख्श नगर पुलिस चौकी के बाहर सुबह करीब 5 बजे एक जोरदार बम धमाका हुआ, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। धमाके के कारणों का अभी तक पता नहीं...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

3 IPS अधिकारी सस्पेंड : मशहूर अभिनेत्री को गिरफ्तार कर 40 दिनों तक रखा हिरासत में – कादंबरी जेठवानी के उत्पीडऩ मामले में बड़ी कार्रवाई

मुंबई i: आंध्र प्रदेश सरकार ने एक बड़ा कदम उठाते हुए रविवार को तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को निलंबित कर दिया। आंध्र प्रदेश सरकार ने मुंबई में एक अभिनेत्री और मॉडल को गलत तरीके...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रो. राम कुमार ने दिल्ली में अनुराग ठाकुर से की मुलाकात

ऊना – प्रदेश भाजपा प्रवक्ता एवं औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने दिल्ली में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात की और उन्हें...
article-image
पंजाब

पंजाबियों ने AAP, कांग्रेस और अकाली को आजमाया, एक मौका भाजपा को दें : डॉ. सुभाष शर्मा

रोपड़/खरड़ : श्री आनंदपुर साहिब से भाजपा उम्मीदवार डॉ. सुभाष शर्मा ने आज रोपड़ और खरड़ के विभिन्न क्षेत्रों में अपने चुनाव अभियान के दौरान कहा कि केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही पंजाब की खोई...
Translate »
error: Content is protected !!