गढ़शंकर ब्लॉक के विशेष जरूरतों वाले छात्रों का शैक्षिक टूर लगाया 

by
गढ़शंकर,  6 फरवरी: पंजाब सरकार के विभाग के निर्देशों के अनुसार, ब्लॉक गढ़शंकर1 के विभिन्न सरकारी स्कूलों में पढ़ते विशेष जरूरतों वाले छात्रों का सीएचटी कमलजीत कौर के नेतृत्व में एक शैक्षिक दौरा किया गया। इस दौरे में लगभग 38 छात्र आनंदपुर साहिब की यात्रा पर गए, जहां छात्रों ने श्री केसगढ़ साहिब और अन्य अलग -अलग गुरुद्वारों के दर्शन किये। इस मौके छात्रों ने खालसा विरासत प्रोजेक्ट की विशेष यात्रा की और पंजाबी संस्कृति और सिख धर्म का आनंद लिया। आईईएटी शिक्षक सतनाम सिंह ने बताया कि विभाग के निर्देशों अनुसार इन विद्यार्थियों के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। इस तरह के शैक्षिक दौरे के साथ इन छात्रों को उनको धर्म और संस्कृति के बारे में गंभीरता से पता पता चलता है। इस अवसर पर सीएचटी मैडम कमलजीत कौर ने गवर्नमेंट एलीमेंट्री स्कूल लड़के के साथ गए अध्यापकों का धन्यवाद किया। इस मौके छात्रों के अलावा आईईएटी शिक्षक सीमा रानी, आईईएटी शिक्षक रविंदर कौर भी मौजूद थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

48 नशीली गोलियां, 12 नशीली इंजेक्शन और नशा करने के सामान के साथ तीन लोग गिरफ्तार, मुकदमे दर्ज

गढ़शंकर, 11 जून : गढ़शंकर पुलिस ने अलग-अलग मामलों में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 48 नशीली गोलियां, 15 नशीले इंजेक्शन और नशे का सामान बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत...
article-image
पंजाब

चम्बा के अठलुंई और मंगला पंचायत में कोई गरीब नहीं बचा : जय सिंह

भनौता पंचायत में आयोजित पोल खोल अभियान कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जय सिंह ने सरकार पर किया कड़ा प्रहार सरकार आपदा का बहाना बनाकर टाल रही पंचायत चुनाव कहा, प्रदेश में...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में लगाए रोजगार मेले में नौजवान पीढ़ी ने दिखाई गहरी दिलचस्पी

गढ़शंकर –  पंजाब सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार देने के लिए पूरे प्रदेश में रोजगार मिले लगाए जा रहे हैं। इसी श्रृंखला के तहत बी.डी.पी.ओ दफ्तर गढ़शंकर में मेगा रोजगार मेले का आयोजन किया...
Translate »
error: Content is protected !!