गढ़शंकर शहर, अड्डा झूगियां, मैहिंदवानी चक्क फुल्लू सहित एक दर्जन से अधिक जगहों पर कृषि कानूनों के खिलाफ रोष प्रर्दशन किए और पुतले फूंके

by

गढ़शंकर: किसान सयुंक्त र्मोचे के आहवान पर आज गढ़शंकर में गढ़शंकर बस अड्डे, अड्डा झूगियां चक्क फुल्लू व मैहिंदवानी सहित एक दर्जन जगहों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह व भाजपा की केंद्र सरकार के पुतले फूंके गए और गावां में लोगो ने घरों पर काले झंडे लगाए। इस दौरान केंद्र सरकार से तीनों कृषि कानून रद्द करने व एमएसपी की काूननी गरंटी देने तथा पराली जलाने व बिजली विधेयक संशोधन वापिस लेने की मांग करते हुए कहा कि जव तक मागें पूरी नहीं होगी संघर्ष जारी रहेगा।
गढ़शंकर बस अड्डे पर पुतला फूंकने व प्रर्दशन करने के ईलावा गांव भम्मियां, गढ़ी मट्टों, पाहलेवाल, रामपुर बिल्ड़ों,कुल्लेवाल, थाना, हाजीपुर व लहिरा आदि गावों में रैलियां दौरान दौरान कामरेड दर्शन सिंह मट्टू, गुरनेक सिंह भज्जल, हरभजन सिंह अटवाल, जेपीएमओ नेता शिगारा राम भज्जल, बलवंत राम थाना, जनवादी स्त्री सभा की नेत्री सुभाष मट्टू, भारतीय किसान युनियन राजेवाल के हरशरन सिंह भातपुरीे, मास्टर गुरचरन सिंह बसियाला, जसवीर सिंह साधड़ा, जेपी सिंह, पंचायत समिति सदस्य सुरिंद्र कौर चूंबर, अवतार सिंह देनोवाल कलां, गुरमेल सिंह कलसी, हवालदार चन्नन सिंह, गुरमीत सिंह लाडी, हिंमत सिंह, बलवीर चंद, नाजर सिंह, हैपी साधोवाल, बलदेव राज बढ़ेसरों, किशन कुमार बलजोत व ईकबाल सिंह मौजूद थे।
बीत ईलाके के अड्डा झूगियां में भी तीनों कृषि कानूनों के विरोध में मोदी शाह व भाजपा सरकार का पुतला फूंकते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ व मोदी योगी मुर्दावाद के नारे लगाए। इस दौरान आल इंडिया जाट महासभा के अजायब सिंह बोपाराय, सीपीएम नेता गरीब दास बीटन, पंचायत समिति सदस्य मोहन लाल बीनेवाल, रमेश धीमान, पूर्व सरपंच कुलभूशन कुमार, पूर्व सरपंच दविंद्र सिंह, वायस आफ दा पीयुप्ल के को कनवीनर राकेश कुमार सिमरन, मास्टर नरेश कुमार, रामजी दास चौहान, अमरीक बीटन, बलवीर सिंह बैंस, सचिन धीमान आदि मौजूद थे।
गांव मैहिंदवानी में पूर्व सरपंच कुलभूशन कुमार के नेतृत्व में तीनों कृषि कानून के खिलाफ भाजपा की केंद्र सरकार के खिलाफ रोष प्रर्दशन किया। इस समय पूर्व सरपंच दविंद्र सिंह, नरेश कुमार, बलजीत सिंह, रजिंद्र कुमार आदि मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सांसद अमृतपाल के रिश्तेदारों पर NIA ने की रेड : चाचा-चाची को बुलाया चंडीगढ़, तंग करने के अमृतपाल की टीम ने लगाए आरोप

सुबह 6 बजे नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने रेड की। अमृतसर में खालिस्तान समर्थक और खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह के रिश्तेदरों के घरों में टीम ने दबिश दी। रईया में फेरूमन रोड...
article-image
पंजाब

100 दिन में नशा तस्करों की 78.52 करोड़ रुपए की संपत्ति की फ्रीज : पंजाब पुलिस ने 13.03 करोड़ रुपए ड्रग मनी की बरामद

चंडीगढ़। प्रदेश को नशा मुक्त करने के अभियान के तहत एक तरफ जहां पंजाब पुलिस नशा तस्करों को सलाखों के पीछे भेजते हुए भारी संख्या में नशीले पदार्थ जब्त कर रही है। वहीं नशा...
article-image
पंजाब

मिशन चढ़दी कला : पंजाब IAS ऑफिसर्स एसोसिएशन ने बाढ़ पीड़ितों के लिए 5 लाख रुपये का योगदान किया

चंडीगढ़: पंजाब राज्य के IAS ऑफिसर्स एसोसिएशन ने आज बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री के मिशन चढ़दी कला में 5 लाख रुपये का योगदान देने का निर्णय लिया है। एसोसिएशन के...
article-image
पंजाब

स्कूटी पर सवार थे दोनों… पुलिस ने रोका, तलाशी लेने पर 200 ग्राम हेरोइन, स्कूटी, 1.04 लाख रुपये ड्रग मनी और एक स्विफ्ट कार भी बरामद

कपूरथला । पंजाब में नशा तस्करी मामलों में सास-बहू, दामाद-सास, जीजा-साला गिरफ्तार हो चुके हैं। वहीं अब जो मामला सामने आया है उसमें साली और जीजा पकड़े गए हैं। कपूरथला सीआईए स्टाफ टीम और...
Translate »
error: Content is protected !!