गांव जेजों दोआबा में 24 को रोजगार मेला जाएगा लगाया

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : जेजों दोआबा की समूह ग्राम पंचायत द्वारा आसपास के गांवों की पंचायतों के सहयोग से जिला रोजगार सृजन, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण अधिकारी होशियारपुर के विशेष सहयोग से 24 मार्च को श्री बाबा औगड फतेह नाथ मंदिर जेजों दोआबा में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसकी तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक के दौरान सरपंच एवं नंबरदार प्रवीण सोनी ने कहा कि पंजाब सरकार इस मेले का आयोजन कंडी क्षेत्र के युवाओं को रोजगार मुहैया करवाने के मुख्य उद्देश्य से कर रही है। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में सोनालीका ट्रैक्टर, डिस्टल एजुकेशन फॉर सोनालीका, चेकमेट, वर्धमान टेक्सटाइल और एचआर इंडस्ट्री कंपनियां भाग ले रही हैं। उन्होंने युवाओं को सुबह 10 बजे पहुंचने का निमंत्रण दिया तथा अधिक से अधिक युवाओं से इस मेले का लाभ उठाने को कहा। इस अवसर पर चमनलाल सरपंच गज्जर, आशा रानी सरपंच हरजियाणा, रशपाल सिंह पाली सरपंच बद्दोवाल, पलविंदर कौर सरपंच खन्नी, राजेश कुमार सरपंच लसारा, मोनिका सरपंच महदूद, कुलविंदर कौर सरपंच सरपंच चक नत्था, सुमित लालवान सहित विभिन्न गांवों के सरपंच व पंच मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में नए सत्र के शुभारंभ पर अरदास समारोह

गढ़शंकर।  शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधन में संचालित बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में नए सत्र के शुभारंभ पर अरदास समारोह का आयोजन किया गया। कॉलेज के गुरुद्वारा साहिब में आयोजित समारोह...
article-image
पंजाब

हाइपर टैंशन के प्रति जागरुकता अत्यंत जरुरी है : डा. रघुवीर

गढ़शंकर । सीनियर मैडिकल अधिकारी प्राइमरी हेल्थ सैंटर डा. रघुवीर सिंह के नेतृत्व में विश्व हाइपर टैंशन दिवस पर जागरुकता सैमिनार हुआ। डा. रघुवीर ने बताया कि हाइपर टैंशन को हाई ब्लड प्रेशर कहा...
article-image
पंजाब

सरकार की गलत नीतियों ने ध्वस्त की लोकतांत्रिक प्रक्रिया : भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य जय सिंह ने उठाए सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल

पंचायतों में चरमराई व्यवस्था, युवा चरित्र प्रमाण पत्र के लिए भटकने को मजबूर पंचायत प्रतिनिधियों का कार्यकाल खत्म होने के बाद व्यवस्था पूरी तरह से फ्लाप एएम नाथ। चंबा : प्रदेश सरकार की गलत...
Translate »
error: Content is protected !!