गांव डघाम में सिख इतिहास की जानकारी से संबंधित करवाए मुकाबले

by
गढ़शंकर, 1 जनवरी : गढ़शंकर के गांव डघाम में साहिबजादों के शहीदी समागम को समर्पित तथा सिख इतिहास की जानकारी से संबंधित मुकाबले करवाए गए। इसमें बच्चों के गुरुओं, साहिबजादों तथा बंदा सिंह बहादुर से संबंधित जानकारी के मुकाबले करवाए। यह मुकाबले बच्चों को दो वर्गों में बांटकर करवाए गए। विजेता बच्चों को नकद इनाम और सम्मान चिन्ह दिए गए। सभी भाग लेने वाले बच्चों को भी नकद पुरस्कार तथा मेडल प्रदान किए गए। इस मौके मास्टर जरनैल सिंह,  सरपंच बलबीर सिंह जस्सी, जसबीर सिंह नंबरदार, गोल्डी कूनर,  कमलजीत बिल्लू, बलराज सिंह, स्वर्णजीत कौर, परमजीत कौर व अन्य उपस्थित थे। मास्टर जरनैल सिंह ने मंच संचालन की भूमिका निभाते बच्चों बताया कि इन मुकाबलों का उद्देश्य बच्चों को अपने इतिहास से जोड़ना है, ताकि बच्चों को अपने इतिहास के बारे में पता लग सके। उन्होंने कहा कि मोबाइल फोन छोड़कर किताबों से जोड़ने की आदत डालनी चाहिए। साहिबजादों की दलेरी के बारे में किताबें में ढूंढें। सभी गुरुओं ने हमें जाति-पाति, धर्म, नस्ल, लिंग भेद आदि छोड़ने के लिए शिक्षाएं दी हैं, मेहनत करने की प्रेरणा दी है। इस सभी कार्य का खर्च स. खड़क सिंह तथा स. हरमेल सिंह ने उठाया। फोटो कैप्शन:
धार्मिक परीक्षा में भाग लेने वाले बच्चों को सम्मानित करते गांव के गणमान्य तथा प्रबंधक।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

स्वर्गीय रविंदर सिंह गिल की अंतिम अरदास बठिंडा में श्रद्धापूर्वक संपन्न

बठिंडा/दलजीत अज्नोहा : पंजाब आरटीए के पूर्व सचिव स्वर्गीय सरदार रविंदर सिंह गिल की अंतिम अरदास 8 जनवरी 2026 को मॉडल टाउन फेज-1 स्थित गुरुद्वारा साहिब जीवन प्रकाश में अत्यंत श्रद्धा और गंभीरता के...
article-image
पंजाब

मैली जंगल में हो रही अवैध माइनिंग की शिकायत करने पर वाले पर घर में घुसकर  हमला किया, हमलावर भागते समय छोड़ गए बाइक व तेजधार हथियार

गढ़शंकर I  रविवार की रात मैली गांव में संदीप भाटिया पुत्र सुरिंदर पाल ने देवराज, अवतार चंद व जतिंदर कुमार के सामने बताया कि वह घर मे बैठे हुए थे इस दौरान घर का...
article-image
पंजाब

Tikshan Sood Slams Rahul Gandhi

Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/Oct.3 : Senior BJP leader and former Cabinet Minister Tikshan Sood has lashed out at opposition leader Rahul Gandhi, calling his recent remarks at Columbia University “shameful” and “anti-India.”Sood said Gandhi...
Translate »
error: Content is protected !!