अध्यापक रुपिंदर नागरा के असामयिक निधन पर किया शोक व्यक्त

by
गढ़शंकर, 1 जनवरी : गढ़शंकर क्षेत्र के विभिन्न संस्थानों और संगठनों ने आज सुबह हुई अध्यापक साथी  रूपिंदर नागरा की असामयिक मृत्यु पर दुख व्यक्त किया। इस बारे में जानकारी देते हुए मुकेश कुमार और पवन कुमार बीएनओ कोट फतूही ने बताया कि रूपिंदर सिंह नागरा वर्तमान में सरकारी एलीमेंट्री स्कूल पंडोरी लद्धा सिंह में मुख्य अध्यापक के पद पर कार्यरत थे। आज सुबह अचानक दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। इस समय डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट पंजाब के नेता सुखदेव डांसीवाल, जरनैल सिंह, विनय कुमार, प्रदीप सिंह, जगदीप सिंह, संदीप कुमार, अजमेर सिंह, संजीव कुमार, करनैल सिंह माहिलपुर, अजय कुमार पचनंगल, शिंगारा सिंह और सतपाल कलेर, डेमोक्रेटिक पेंशनर्स फ्रंट के नेता बलवीर खानपुरी, हंस राज गढ़शंकर, अमरजीत बंगड़, गुरमेल सिंह, जीवन जागृति मंच के प्रोफेसर डॉ. बिक्कर सिंह, पीतांबर लाल सूद, दोआबा साहित्य सभा के पवन भम्मियां और संतोख सिंह वीर जी आदि ने रूपिंदर नागरा के असामयिक निधन से परिवार के साथ-साथ अध्यापक आंदोलन व समाज को भी बहुत बड़ी क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि साथी रुपिंदर नागरा का अंतिम संस्कार उनके बेटे के विदेश से आने पर किया जाएगा
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
Uncategorized , दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

परिवार के तीन सदस्यों की लाशें और एक कुत्ते की भी लाश बरामद : पहले माता बाद फिर कुत्ते और बेटी को गोली मार कर खुद को भी गोली मारकर की आत्महत्या

बरनाला :  बरनाला संघेडा रोड ठीकरी वाला चौक के नजदीक बनी राम राज्य कॉलोनी की कोठी नंबर 353 में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की लाशें और एक कुत्ते की लाश बरामद हुई...
article-image
पंजाब

मजीठिया से बिना शर्त माफी माँग कर केजरीवाल ने पीड़ित परिवारों के साथ विश्वासघात किया :मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी

पंजाब की संपदा की लूट की नीयत से आने वाले लोभी से राज्य को बचाना समय की जरूरत ढोलबाहा (होशियारपुर) 24 दिसम्बरः पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आज यहाँ कहा कि जिन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

IGMC शिमला में मरीज को पीटने वाले सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर राघव नरुला की सेवाएं समाप्त

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी), शिमला में डॉक्टर और मरीज के बीच हुए झगड़े के मामले में बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया गया है। निदेशालय...
article-image
पंजाब

विजिलेंस ब्यूरो ने 45 लाख रुपए की रिश्वत लेने के मामले में इम्परूवमैंट ट्रस्ट के अकाउंटेंट के खिलाफ भ्रष्टाचार का किया एक और मामला दर्ज

चंडीगढ़   : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार से निपटने की अपनी वचनबद्धता के अंतर्गत अमृतसर इम्परूवमैंट ट्रस्ट  के अकाउंटेंट  और अमृतसर निवासी विशाल शर्मा के विरुद्ध 45 लाख रुपए की रिश्वत लेने के...
Translate »
error: Content is protected !!