गांव रामपुर व गुज्जरपुर में सिंचाई वाले ट्यूबवेल का डिप्टी स्पीकर रौढ़ी ने किया उद्घाटन

by

गढ़शंकर/ होशियारपुर, 8 मार्च:
पंजाब विधान सभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौढ़ी ने पंजाब सरकार की ओर से चलाई 502 नंबर ट्यूबवेल स्कीम के अंतर्गत गढ़शंकर विधान सभा क्षेत्र के गांव रामपुर व गुज्जरपुर के किसानों की पिछले कई वर्षों से लंबित मांग पूरी करते हुए सिंचाई वाले ट्यूबवेलों का आज उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि गांव रामपुर में 60 लाख रुपए व गांव गुज्जरपुर में 55 लाख रुपए की लागत से इन ट्यूबवेलों का काम मुकम्मल किया गया है। उन्होंने कहा कि इससे दोनों गांवों में करीब 250 एकड़ जमीन है, जो कि बंजर पड़ी हुई थी, में अब फसलें लहलहराएंगी। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार प्रदेश के किसानों की हर जरुरत पूरी करने के लिए वचनबद्ध है और इस संबंधी दिन-रात काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जल ोत विभाग के मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा की ओर से किसानों की सिंचाई संबंधी मुश्किलों का पहल के आधार पर निपटारा किया जा रहा है। इस दौरान दोनों गांवों के लोगों ने मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान, डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौढ़ी व जल ोत मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा का दिल से आभार व्यक्त किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पुलिस मुलाजिमों को बड़ा तोहफा : नई पुलिस भर्ती में पुलिस मुलाजिमों के बच्चों के लिए : दो फीसदी कोटा निर्धारित

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई वाली आप सरकार द्वारा लगातार अहम फैसले लिए जा रहे हैं तथा लोक हित में बड़े ऐलान हो रहे हैं। अब मुख्यमंत्री मान द्वारा पुलिस...
article-image
पंजाब

दलजीत कौर ने ए.डी.सी. के तौर पर संभाला पद्भार

होशियारपुर, 19 अक्टूबर: श्रीमती दलजीत कौर ने आज अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) के तौर पर होशियारपुर में अपना पद्भार संभाल लिया है। 2004 बैच की पी.सी.एस अधिकारी श्रीमती दलजीत कौर इससे पहले जगराओं(जिला लुधियाना) में...
article-image
पंजाब

What is the cause of

Hoshiarpur : Daljeet Ajnoha : Oct 13 – What is the cause of dengue and malaria, how can we prevent it and what precautions should be taken, during a special conversation with Civil Surgeon Hoshiarpur...
article-image
पंजाब

कनाडा जैसी घटनाओं से पंजाब और पंजाबियों को होना पड़ता है शर्मसार : भगवंत मान

बठिंडा :   पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कनाडा के ब्रैम्पटन में एक हिंदू मंदिर पर हमले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भारत और कनाडा दोनों सरकारों को ऐसी हिंसक घटनाओं...
Translate »
error: Content is protected !!