गांव हियातपुर के पंचायत के रास्ते से चोरी पेड़ काटने के मामले पर डीसी और एसएसपी संज्ञान लेकर करवाए एफआईआर दर्ज : निमिषा मेहता

by

शीध्र एफआईआर दर्ज नहीं की गई तो चुनाव कमिशन को चौकी इंचार्ज, डीएफओ और बीडीपीओ की शिकायत कर जाएगी
गढ़शंकर : गढ़शंकर में पुलिस, पंचायत और वन विभाग के अधिकारियों की मिलीभुगत से पेड़ों की चोरी कटाई करवाई जा रही है। जिसकी ताजा उदाहरण गांव हियातपुर में पंचायती रास्ते में से दिनदिहाड़े पेड़ काट कर लोग ले उड़े और दस दिन बाद भी उनके खिलाफ किसी भी विभाग ने कोई कारवाई नहीं की है। यह शब्द बरिष्ठ नेता निमिषा मेहता ने गढ़शंकर में सरपंच लखवीर कुमार और अन्य गणमान्यों को साथ लेकर की पत्रकारों से बातचीत दौरान कहे। उन्होंनों ने कहा कि आठ अप्रैल को हियातपुर के सरपंच लखवीर कुमार दुारा पुलिस चौकी सैला खुर्द में शिकायत दी थी और चोरी के काटे गए पेड़ों से भरी गाड़ी को पुलिस के हवाले की थी। इसके ईलावा पंचायत ववन विभाग में भी पंचायत दुारा शिकायत की जा चुकी है। जिसके बावजूद अधिकारियों दुारा कारवाई नहीं करने से साफ है कि अधिकारियों की मिलीभुगत तो होगी और इन्हें राजनीतिक आर्शीवाद मिला हुया है।
उन्होंने आम आदमी पार्टी की सरकार पर जोरदार शब्दी हमला बोलते हुए कहा कि बड़ी शर्मनाक की बात है कि गांव हियातपुर में पंचायती रकबे में पेड़ों को चोरी काटने के ईलावा गढ़शंकर हलके में चोरियों, डकैतियों व सनेचिग की घटनाएं शरेआम की जा रही है। लेकिन अधिकारियों दुारा कड़े कदम नहीं उठाए जा रहे है। सरकार और सकरार में बैठे लोग कानून व्यवस्था को दरूस्त करने में असफल हो चुकी है। लिहाजा चोर लोगों की दुकानों शहर में भी निशाना बना रहे है। उन्होंने कहा कि चुनाव अचार संहिता लग चुकी है। डीसी होशियारपुर और एसएसपी होशियारपुर गांव हियातपुर में चोरी काटे गए पेड़ों के मामले में संज्ञान नेकर एफआईआर दर्ज करवाए अन्यथा इस पूरे मामले में कारवाई ना करने वाले पुलिस चौकी सैला खुर्द के इंचार्ज, वन विभाग व पंचायत विभाग के अधिकारियों के खिलाफ चुनाव कमिशन को शिकायत की जाएगी।
सरपंच लखवीर कुमार :  गांव के पंचायती रास्ते में से गांव के ही एक ब्यक्ति ने मौजूदा सरकार की शह पर पंचायती पेड़ काट लिए। पेड़ चोरी काटने और गाड़ी में लोड करने की वीडीओ मोबाईल में बनाई और तस्वीरें खीचीं। इन सभी स्बूतों के साथ पुलिस चौकी सैला खुर्द में भी शिकायत दी। इसके ईलावा चोरी काटे गए पेड़ों की भरी गार्डी को सैला चौकी पुलिस के हवाले कर दिया था। लेकिन पुलिस ने कोई कारवाई नहीं की है।
एसएचओ माहिलुपर बलविंदर सिंह : सरपंच का फोन आया था और मैने पुलिस चौकी सैला खुर्द के इंचार्ज को कार्रवाई के लिए कह दिया था। सरपंच को भी थाने आकर शिकायत देने के लिए कहां था। लेकिन आज तक सरपंच ने थाने आकर शिकायत नहीं दी। सरपंच से बात कर कारवाई कर दी जाएगी।
डीएफओ हरभजन सिंह : मुझे चोरी हुए पेड़ों के बारे में पता नहीं पूरे मामले का पता करता हूं। उसके बाद बनती कारवाई की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गढ़शंकर की 16 हजार एकड़ भूमि की कंडी कनाल नहर से होगी सिंचाई

गढ़शंकर : कंडी कनाल नहर को सुचारू रूप से चलाने के लिए माननीय डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने आज विधानसभा स्थित अपने कार्यालय में विभाग के विभिन्न अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारी बारिश की हिमाचल प्रदेश में चेतावनी…3 दिन तक खराब रहेगा मौसम: कई सड़कें बंद

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने एक बार फिर भारी बारिश का ताजा अलर्ट जारी किया है. अलर्ट के मुताबिक, अगले दो दिन तक हिमाचल के कई हिस्सों में...
article-image
पंजाब

कोविड के कारण अपने माता-पिता खो चुके 18 बच्चों की पेंशन मंजूर कर की जा चुकी है अदायगी: अपनीत रियात

होशियारपुर : डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने कहा कि कोविड के कारण जिन बच्चों के माता-पिता की मौत हो गई है, ऐसे बच्चों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ देने में किसी भी तरह...
Translate »
error: Content is protected !!