गाडि़यों पर गहरी धुंध के दौरान दुर्घटनाओं से बचाव के लिए लगाए रिफलेक्टर

by
होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :   लायंस क्लब होशियारपुर विश्वास द्वारा लायन विजय अरोड़ा के नेतृत्व में ट्रैफिक पुलिस होशियारपुर के सहयोग से प्रभात चौक में गाडि़यों, ट्रैकटर-ट्रालियों, थ्री व्हीलर व अन्य गाडि़यों पर गहरी धुंध के दौरान दुर्घटनाओं से बचाव के लिए रिफलेक्टर लगाए गए । इस अवसर पर डी.एस.पी बलविंदर सिंह जौड़ा, इंचार्ज ट्रैफिक पुलिस एस.आई. अमरजीत सिंह व लायन विजय अरोड़ा, सदस्य रोड सेफ्टी एडवाइज़री कमेटी पंजाब उपस्थित थे । इस अवसर पर डी.एस.पी. जौड़ा ने लायंस क्लब का धन्यवाद करते हुए कहा कि गहरी धुंध के कारण दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है, इसी लिए ट्रैक्टर, ट्रालियों व अन्य गाडि़यों पर रिफलैक्टर लगाए जा रहे हैं ताकि धुंध के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके । इस मौके पर लायन विजय अरोड़ा ने कहा कि यह कार्यक्रम लगातार चलता रहेगा तथा लायंस क्लब का यह प्रयास रहेगा कि होशियारपुर से कोई भी गाड़ी बिना रिफलेक्टर के न गुजरे । श्री अरोडा ने अभिभावकों से अपील की कि वह अपने 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को दोपहिया ब चार पहिया वाहन न चलाने दें, क्योंकि सरकार की और से 25000/- जुर्माना व तीन साल की कैद का प्रावधान है साथ ही उन्होंने लोगों को शराब पीकर गाड़ी न चलाने के लिए भी प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रमुख समाज सेवी संजीव अरोड़ा, उमेश राणा, गौरव खट्टर, संजीव वर्मा, एस.साई. अमरजीत सिंह, ए.एस.आई अशोक कुमार शामिल थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कांग्रेस से नवजोत कौर सिद्धू निष्कासित : राहुल गांधी पर ‘पप्पू’ वाली टिप्पणी के बाद पार्टी ने की बड़ी कार्रवाई

चंडीगढ़ : पंजाब की राजनीति में शुक्रवार को एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब कांग्रेस पार्टी ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू  को पार्टी से निष्कासित कर...
article-image
पंजाब

25 सितम्बर को इंसाफ रैली करने का ऐलान : डीटीएफ, एडीएल अध्यापकों एवं 180 ईटीटी अध्यापकों द्वारा

मसला 8 सालों से पेंडिंग रैगुलर आर्डर जारी करवाने तथा ईटीटी अध्यापकों को बनते प्राथमिक लाभ दिलाने का गढ़शंकर। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा ओपन डिस्टेंस लर्निंग अध्यापक साथियों (3442, 7654, 5178 भर्ती) के 8...
article-image
पंजाब

नशे छोड़ना संभव, नशा मुक्ति और पुनर्वास केंद्र में उचित इलाज और व्यवस्था : डीसी आशिका जैन

केंद्र में मुफ्त इलाज के अलावा विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध: आशिका जैन ओट क्लीनिकों या अन्य जानकारी के लिए हेल्पलाइन या फोन नंबर पर किया जा सकता है संपर्क होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पंजाब सरकार की...
Translate »
error: Content is protected !!