गुणात्मक व रचनात्मक समाचारों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस महत्वपूर्ण : DC राघव शर्मा

by

ऊना, 16 नवम्बर . सूचना प्रौद्योगिकी के दौर में किसी भी कार्य को करने के लिए निरंतर नई.नई तकनीकों का विकास व इस्तेमाल हो रहा है जिससे कम श्रम शक्ति से अधिक उत्पादकता के लक्ष्य को प्राप्त किया जा रहा है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सूचना प्रौद्योगिकी का ही एक अग्रिम चरण है जो कि अन्य क्षेत्रों के साथ.साथ मीडिया से संबंधित कार्यों के लिए भी सुअवसर के साथ.साथ एक चुनौती भी है। यह बात उपायुक्त राघव शर्मा ने जिला मुख्यालय में आयोजित जिला स्तरीय राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर जिला भर से आए प्रिंट तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े मीडिया कर्मियों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी विकास के साथ हो रहा कोई भी परिवर्तन कितना लाभदायक या हानिकारक है यह व्यक्ति के इस्तेमाल और विवेक पर निर्भर करता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि एआई का इस्तेमाल मीडिया जगत के लिए आम जनता तक गुणात्मक व रचनात्मक समाचार पहुंचाने तथा मीडिया से संबंधित कार्य को सुगम बनाने के लिए एक कारगर साबित होगा। इस अवसर पर उपायुक्त ने जिला के सभी पत्रकारों को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम जिला लोक संपर्क अधिकारी मीना बेदी ने उपस्थित मीडिया कर्मियों का स्वागत किया तथा उन्हें राष्ट्रीय प्रेस दिवस की बधाई दी। इसके पश्चात संवाददाता राजीव भनोट तथा सुरेंद्र शर्माए जितेंद्र कंवरए सरोज मोदगिलए योगेन्द्र देव आर्य व सूरज सहित अनेक पत्रकारों ने मीडिया के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस्तेमाल से होने वाले फायदों तथा चुनौतियों के बारे में अपने.अपने विचार सांझा किये। कार्यक्रम के अंत में प्रेस क्लब ऊना के महासचिव जितेंद्र कंवर ने कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए सभी पत्रकारों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में जिला ऊना के विभिन्न प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े संवाददाता गण उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

टुटू ब्लॉक की सभी 34 पंचायतों के प्रधान, उपप्रधान, पंचायत समिति सदस्यों तथा जिला परिषद सदस्यों के साथ पंचायत क्षेत्र के विकास कार्यों विशेषकर लंबित कार्यों से संबंध में लोक निर्माण मंत्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक

एएम नाथ। शिमला 21 अगस्त – प्रदेश के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह की अध्यक्षता मे आज शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत टुटू ब्लॉक की सभी 34 पंचायतों के प्रधान, उपप्रधान,...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब के 3 तस्कर गिरफ्तार चंबा में चिट्टे के साथ ग्रिफ्तार

चंबा :  चंबा -भरमौर एनएच पर केरू के पास पठानकोट के 3 व्यक्तियों से 22.04 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। चुवाड़ी थाना में मुकद्दमा दर्ज कर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चुनावों के दृष्टिगत मीडिया कर्मियों के लगी ऊना जिले में कार्यशाला : DC लोकतंत्र के महापर्व में मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण – जतिन लाल

ऊना, 3 अप्रैल। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि चुनावों के दौरान आदर्श चुनाव संहिता के सफल क्रियान्वयन में लोकतंत्र के चैथे स्तंभ मीडिया की अहम भूमिका रहती है। लोगों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उत्तरी रेलवे की मंडल सलाहकार समिति DRUCC में डॉ. सुकृत सागर की नियुक्ति

रेल मंत्रालय के रेलवे बोर्ड, नई दिल्ली द्वारा नामांकन -सांसद व पूर्व मंत्री अनुराग ठाकुर की अनुशंसा पर मिली ज़िम्मेदारी -कांगड़ा घाटी रेल लाइन की जल्द बहाली की जगी उम्मीद एएम नाथ। देहरा/कांगड़ा :...
Translate »
error: Content is protected !!