गुप्त सूचना से टली नाबालिग की शादी : चाइल्ड हेल्पलाइन की सतर्कता से हुई कार्रवाई

by

एएम नाथ। चंबा। चाइल्ड हेल्पलाइन को बुधवार को मिली एक गुप्त सूचना ने चुराह उपमंडल में एक 16 वर्ष 11 माह की नाबालिग लड़की को जबरन शादी होने से बचा लिया।

सूचना मिलते ही मामले की जानकारी CDPO तीसा को दी गई। इसके बाद CDPO और संबंधित सर्किल की आंगनवाड़ी सुपरवाइजर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और विवाह की प्रक्रिया को रुकवा दिया। परिजनों व उपस्थित लोगों के सामने लड़की के बयान दर्ज किए गए। परिवार को पाबंद करते हुए सख्त निर्देश दिए गए कि बालिग होने से पहले शादी न कराई जाए।
बताया जा रहा है कि बारात चंबा शहर के समीपवर्ती क्षेत्र से आने वाली थी। आंगनवाड़ी सुपरवाइजर ने दूल्हा पक्ष को भी सूचित कर दिया कि लड़की नाबालिग है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि विवाह संपन्न होता, तो दोनों पक्षों सहित संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा सकती थी।
यह कार्रवाई बाल विवाह जैसी कुप्रथा के विरुद्ध प्रशासन की तत्परता का उदाहरण मानी जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

समोसे के लिए सीआइडी जांच : चेस्टर हिल पर खामोश क्यों : जयराम ने किया सवाल- आखिर क्या है विवशता?

एएम नाथ : मंडी ।  एक समोसे के हेरफेर होने पर सीआइडी की जांच करवाने वाले और राहुल गांधी का बस में वीडियो चलाने वाले चालक-परिचालक पर कार्रवाई करने वाले मुख्यमंत्री चेस्टर हिल में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

युद्ध का भारत से सीधा संबंध नहीं, फिर भी बढ़ रही है कालाबाज़ारी: सुमित सिंगला

बी बी एन, 13 मार्च (तारा) : उद्योग जगत से जुड़े लोगों का कहना है कि जिस युद्ध का भारत से सीधे तौर पर कोई लेना-देना नहीं है, उसके बावजूद देश में कई जरूरी वस्तुओं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जल्द डूबने वाली है कंगना की नाव कहा विक्रमादित्य सिंह ने : पलटवार करते हुए कंगना ने कहा 4 जून को सब साफ हो जाएगा कि किसे भगवान का मिला आशीर्वाद

एएम नाथ। मंडी : मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत पर निशाना साधा है। इस दौरान विक्रमादित्य सिंह ने टकोली में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर…..राघव चड्ढा ने किया आप पर पलटवार… लिखा- घायल हूं इसलिए घातक हूं

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी में अंदरूनी तनाव थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब राघव चड्ढा ने नया वीडियो जारी कर आप के आरोपों पर पलटवार किया है. राघव चड्ढा ने...
Translate »
error: Content is protected !!