गुरुद्वारा के पास चो में मिली महिला के नग्न अवस्था में मिले शव का रह्स्य खुला….माहिलपुर के वार्ड नं 6 के रहने वाली सीमा की हत्या कर उसके शव को खुर्द फर्द करने के आरोप में उसके दूसरे पति पर मामला दर्ज।

by
 माहिलपुर – माहिलपुर के जैजों रोड पर स्तिथ गुरुद्वारा के पीछे बरसाती चो में नग्न अवस्था में महिला का शव बरामद होने पर यहां लोगों में दहशत फैल गई थी वही लोग महिला के किसी संबंधी द्वारा ही हत्या कर शव को खुर्द बुर्द करने का कयास लगाए बैठे थे। इस घटना के बाद यहां एएसपी गढ़शंकर तुषार गुप्ता व एसएचओ माहिलपुर सतविंदर सिंह धालीवाल ने पुहंच कर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी थी। इसके बाद परते खुलने लगी कि महिला माहिलपुर शहर की ही रहने वाली है तो पुलिस मृतका के काम करने वाले संस्थान पर पुहंच गई । उक्त संस्थान संचालक ने बताया था कि वह उसके पास से नवम्बर में काम छोड़ गई थी। इसके बाद पुलिस को महिला के सगे संबंधियों का पता चल गया। वही पुलिस ने मृतका के लड़के सेखदीन उर्फ जाहिद महमद पुत्र सलीम वासी लंगेरी रोड माहिलपुर के बयान पर राहुल नाम के युवक पर हत्या का मामला दर्ज किया है। सेखदीन ने पुलिस को बताया कि मृतका सीमा ने उन्हें बताया था कि उसने राहुल नाम के युवक से दूसरी शादी कर ली है और उसके साथ ही रहती थी। उसमें बताया कि 29 मार्च को सीमा राहुल के साथ गई थी लेकिन वह वापस लौट कर नही आई तो राहुल ने उन्हें बताया कि वह बाजार में खरीदारी करने गई है लेकिन उसके बाद मिरतका का मोबाइल फोन भी बंद आने लगा। पुलिस ने सेखदीन के बयान पर राहुल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर दिया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लॉरेंस बिश्नोई के गैंग में 700 से ज्यादा शूटर – दाऊद की राह पर लॉरेंस बिश्नोई- जानें पंजाब में कितने शूटर सक्रिय

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार गैंग के विरुद्ध राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) निरंतर ऑपरेशन चला रही है। इस बीच एनआईए ने गैंगस्टर आतंक के मामले में कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बरार समेत...
article-image
पंजाब

बादल से तीन घंटे पूछताछ : कोटकपूरा फायरिंग मामले की जांच कर रही विशेष जांच कमेटी ने

चंडीगढ़ : 12 अक्तूबर:कोटकपूरा फायरिंग मामले की जांच कर रही एडीजीपी एल.के. यादव पर आधारित विशेष जांच कमेटी ने बुधवार को पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से लगभग तीन घंटे पूछताछ की...
article-image
पंजाब

सांसद मनीष तिवारी ने किया बलाचौर विधानसभा क्षेत्र का दौरा : लोगों की समस्याओं को जाना, विकास हेतु फंड जारी करने का दिया भरोसा

बलाचौर, 22 अक्तूबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा बलाचौर विधानसभा क्षेत्र के अलग – अलग गांवों रक्कड़ा ढाहां और मजारी में जनसभाओं को सम्बोधित किया गया। इसके...
article-image
पंजाब

मोगा पुलिस ने अवैध हथियार मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, जग्गा धुरकोट गिरोह के 7 लोग गिरफ्तार

मोगा: पंजाब में मोगा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक अवैध हथियार मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस मॉड्यूल को विदेशी हैंडलर जग्गा धुरकोट संचालित कर रहा था और पुलिस ने...
Translate »
error: Content is protected !!