गुरु ग्रंथ साहिब बेअदबी मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी में देरी हुई तो कर देंगे सड़के जाम : निमिषा मेहता

by
गढ़शंकर।  गढ़शंकर क्षेत्र के गांव नूरपुर जट्टां में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी की कड़ी निंदा करते हुए भाजपा की गढ़शंकर हलका प्रभारी निमिशा मेहता ने घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार के राज में गढ़शंकर क्षेत्र में बेअदबी की यह दूसरी घटना हुई है। जबकि पहली बार यह घटना गांव पद्दीसूरा सिंह में हुई थी। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग को इस बेअदबी की घटना को हल्के में नहीं लेना चाहिए। क्योंकि यह समाज में शांति और भाईचारे को बिगाड़ने की साजिश हो सकती है।
भाजपा नेता निमिषा मेहता ने पुलिस से दोषियों को 7 दिन के भीतर गिरफ्तार करने की मांग करते हुए कहा कि सीसीटीवी कैमरों की  और घटना के समय क्षेत्र में सक्रिय मोबाइल फोन से डाटा लेकर इस घटना के अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़कर समाज के सामने लाना चाहिए तथा अपराधियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह मामला हमारी आस्था व धर्म से जुड़ा है । उन्हीनों ने कहा कि अगर पुलिस प्रशासन इस मामले में ढिलाई बरतेगा तो क्षेत्र में यातायात रोक सड़के जाम कर कर दी जाएगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मनजीत यादगारी फुटबॉल अवार्ड हर वर्ष दिया जाएगा : रविंदर सिंह धामी.

होशियारपुर /दलजीत अजनोहा  :  श्री गुरु गोबिंद सिंह  खालसा कॉलेज माहिलपुर में प्रिंसिपल परविंदर सिंह और इंजीनियर रविंदर सिंह धामी पिप्पलांवाला (यूएसए) के नेतृत्व में मनजीत सिंह यादगरीय फुटबॉल अवार्ड समारोह का आयोजन किया...
article-image
पंजाब

वेतन 25 अप्रैल को मंडल कार्यालयों को भेज दिया जाएगा आगे से वेतन भुगतान समय पर : पंजाब जल स्रोत इंप्लाइज यूनियन के वफद से मैनेजिंग डायरैक्टर ने कहा

मोहाली:    पंजाब जल स्रोत इंप्लाइज यूनियन के वफद की मैनेजिंग डायरैक्टर, पंजाब जल स्रोत प्रबंधन एवं विकास निगम बरेन्द्रपाल सिंह के साथ बैठक संपन्न हुई। संगठन चेयरमैन सुरेन्द्र कुमार, अध्यक्ष सतीश राणा व...
article-image
पंजाब

सी.एम दी योगशाला’ प्रोजैक्ट के अंतर्गत जिले में 39 योग ट्रेनर लोगों को सिखाएंगे योग : डिप्टी कमिश्नर ने एस.डी.एम्ज व ई.ओज को योग कक्षाओं के प्रति लोगों को जागरुक करने के दिए निर्देश

लोगों को नि:शुल्क चल रही इन योग कक्षाओं में शामिल होने की अपील की 7669400500 पर मिस्ड काल देकर नागरिक नि:शुल्क जुड़ सकते हैं होशियारपुर, 07 दिसंबर डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि...
Translate »
error: Content is protected !!