गैंगस्टर इंदरप्रीत पैरी की हत्या : लॉरेंस बिश्नोई का वायरल ऑडियो

by

चंडीगढ़ ।  चंडीगढ़ में गैंगस्टर इंदरप्रीत सिंह पैरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस इसे गैंगवार का परिणाम मान रही है। पैरी को गोल्डी बराड़ का करीबी सहयोगी बताया जा रहा है।

इस हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई के गैंग के सदस्यों आरजू बिश्नोई और हरी बॉक्सर ने ली है। इस बीच, लॉरेंस और पैरी के बीच एक कथित ऑडियो क्लिप भी वायरल हो रही है, जिसमें लॉरेंस कहता है कि, “आप लोगों ने मेरा बहुत विरोध किया है। अब या तो मैं रहूंगा या आप।”

लॉरेंस बिश्नोई वर्तमान में साबरमती जेल में बंद है। इस ऑडियो की सत्यता की जांच की जा रही है। बातचीत की शुरुआत में, बिश्नोई पैरी से उसकी शादी के बारे में पूछता है, जिस पर पैरी बताता है कि उसकी शादी 13 नवंबर को हुई थी। वह यह भी बताता है कि वह लॉरेंस के घर अबोहर गया था, लेकिन उसके परिवार के सदस्य नहीं मिले।

गैंगस्टर इंदरप्रीत पैरी को चंडीगढ़ के सेक्टर 26 में पांच गोलियां मारकर हत्या की गई थी। पैरी लॉरेंस के साथ कॉलेज के दिनों से जुड़ा हुआ था। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने पैरी की हत्या को अपने साथी सिद्धेश्वर उर्फ सीपा का बदला बताया है, जो दुबई में मारा गया था।

पैरी पर पंजाब और चंडीगढ़ में 12 से अधिक मामले दर्ज थे, जिनमें रंगदारी, हथियारों की सप्लाई, हत्या की धमकी और हत्या की साजिश शामिल हैं। पैरी का पिता पंजाब पुलिस का रिटायर्ड इंस्पेक्टर है, जबकि उसका बड़ा भाई भी पुलिस में ASI है। हाल ही में, 19 अक्टूबर को उसकी शादी अंबाला में हुई थी, जिसमें कई राजनीतिक और उद्योग जगत के लोग शामिल हुए थे।

पैरी की हत्या के बाद एक ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसमें कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने लॉरेंस बिश्नोई पर गंभीर आरोप लगाए। गोल्डी ने कहा कि पैरी की मां ने लॉरेंस को अपने हाथों से खाना खिलाया था और जब लॉरेंस का कोई फोन नहीं उठाता था, तब वह पैरी के घर में रातें बिताता था। अब इस ऑडियो के सामने आने के बाद मामले में नया मोड़ आ गया है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब में 13 मार्च को हड़ताल पर रहेंगे रोडवेज मुलाजिम : मांगे ना मानने से खफा कर्मचारियों ने किया एलान

चंडीगढ़ : मांगों को लेकर संघर्षरत पंजाब रोडवेज, पनबस/पीआरटीसी कांट्रेक्ट वर्कर्स यूनियन ने अब 13 मार्च को मुकम्मल हड़ताल करने का ऐलान कर दिया है। यूनियन इससे पहले 11 मार्च को सभी परिवहन डिपुओं...
article-image
पंजाब

सोलर पंप पर किसे कितनी सब्सिडी जानिए ……पंजाब की सोलर पंप स्कीम : कृषि विकास की दिशा में बड़ा कदम

पंजाब सरकार ने एक नई योजना शुरू की है जिसके तहत राज्‍य के किसानों को 20,000 सोलर पंप सेट दिए जाएंगे. किसानों को इस योजना का फायदा मिलेगा और उन्‍हें पंप सेट पर सरकार...
article-image
पंजाब

महिला के पुत्र ने महिला के शव की पहचान : गत दिन शाम को बिस्त दोआब नहर से मिले अज्ञात की पहचान  

गढ़शंकर, 12 जनवरी : गत  दिन गढ़शंकर से आदमपुर तक जा रही बिस्त दोआब नहर से गांव बिंजो के पास एक अज्ञात महिला का शव मिला था जिसकी आज पहचान हो गई।    ...
article-image
पंजाब

27 नवंबर से मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना की होगी शुरुआत : 50,000 से ज्यादा श्रद्धालु यात्रा करेंगे

अमृतसर : पंजाब में 27 नवंबर से मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना की शुरुआत होगी। बता दें ये योजना के तहत 50,000 से ज्यादा श्रद्धालु यात्रा करेंगे। इस योजना को 6 नवंबर को कैबिनेट से...
Translate »
error: Content is protected !!