गैंगस्टर जैपाल भुल्लर के करीबी हरवीर सिंह सोहल को हथियारों सहित मोहाली पुलिस ने किया गिरफ्तार,अमृतपाल सिंह उर्फ सत्ता हुए मौके से फरार

by

एसएएस नगर :  मोहाली पुलिस ने गैंगस्टर जैपाल भुल्लर के साथी हरवीर सिंह सोहल को हथियारों समेत गिरफ्तार किया है। हरबीर सिंह सोहल गीतकार एवं गायक भी हैं। पुलिस के मुताबिक जैपाल भुल्लर की तरफ से की गई लूटपाट एवं कारोबारियों से ली गई फिरौती पर हरवीर सिंह सोहल के नाम पर संपत्तियां खरीदी थीं।   एएसपी विवेकशील सोनी नेे बताया कि आरोपियों से 30 बोर की चाइनीज पिस्टल, 3 मैगजीन, 9 एमएम पिस्टल और 50 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। हरबीर अमृतसर का रहने वाला है। गैंगस्टर भुल्लर का कोलकाता में एनकाउंटर होने के बाद यह उसके गैंग का काम चला रहे थे। सोहल पेशे से पंजाबी सिंगर है। उसके साथ अमृतपाल सिंह उर्फ सत्ता निवासी बस्सी पठाना भी रह रहा था लेकिन वह पुलिस से बच कर भागने में कामयाब रहा। भुल्लर गैंग के यह गुर्गे नेट कालिंग के जरिए कारोबारियों से फिरौती मांगते थे। इसमें कनाडा में बैठा अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डल्ला और आस्ट्रेलिया में बैठा गुरजंट सिंह उर्फ जंटा इनकी मदद करते थे। यही दोनों गैंगस्टर इन्हें आगे के लिए टारगेट देते थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

महिंदवानी बीत में निशुल्क मैडिकल कैंप लगाया

गढ़शंकर : गढ़शंकर के गांव महिंदवानी में डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर के दिशा-निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा मैडीकल चेकअप कैंप लगाया गया। कैंप में गांव महिंदवानी के लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। कैंप...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पत्नी धर्म पहले निभाया…फिर पुल से छलांग लगाकर महिला ने दे दी जान

एएम नाथ। मंडी : मंडी शहर में एक महिला द्वारा भ्यूली पुल से छलांग लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज करके छानबीन शुरू...
Translate »
error: Content is protected !!