गोइंदवाल साहिब केंद्रीय जेल में गैंगवार : मूसेवाला हत्याकांड के आरोपी मनदीप सिंह तूफान और मनमोहन सिंह की मौत :

by

गोइंदवाल साहिब : तरनतारन स्थित गोइंदवाल साहिब केंद्रीय जेल में गैंगवार में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपी मनदीप सिंह तूफान और मनमोहन सिंह की मौत हो गई। वहीं बठिंडा निवासी केशव गंभीर रूप से घायल है। तीनों के सिर पर धारदार हथियार से हमला किया गया है । गैंगवार के बाद घायलों को कड़ी सुरक्षा में तरनतारन के सिविल अस्पताल लाया गया। चिकित्सा अधिकारी डॉ. जगजीत सिंह ने कहा कि जेल से लाए गए तीन घायलों में से दो की पहले ही मौत हो चुकी थी। तीसरे की हालत गंभीर होने पर उसे भारी सुरक्षा के बीच अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल रेफर कर दिया गया है। डीएसपी (सिटी) जसपाल सिंह ढिल्लों, थाना सिटी तरनतारन के ड्यूटी आफिसर विपन कुमार, थाना गोइंदवाल साहिब के ड्यूटी आफिसर प्रेम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपियों को जेल में कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। इसके बावजूद दो गैंगस्टरों की हत्या का हो जाना, सुरक्षा इंतजाम पर बड़े सवाल खड़े करता है। वारदात में आरोपियों ने लोहे की रॉड का इस्तेमाल किया है। एसएसपी गुरमीत सिंह चौहान ने बताया कि मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी गई है मनदीप सिंह तूफान जग्गू भगवानपुरिया का शार्प शूटर था।
मनदीप सिंह तूफान पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का आरोपी था। मनदीप तूफान को पुलिस ने गैंगस्टर मणि रइया के साथ गिरफ्तार किया था। तूफान को तरनतारन के थाना वैरोवाल के गांव खख से दबोचा गया था। गैंगस्टर मनदीप तूफान जग्गू भगवानपुरिया गैंग का शार्प शूटर था। जग्गू भगवानपुरिया से पूछताछ के बाद मूसेवाला हत्याकांड में इनका नाम सामने आया था। वहीं गैंगस्टर मनमोहन सिंह और केशव भी मूसेवाला हत्याकांड में आरोपी हैं।
कहासुनी हुई कैदियों में 2 की मौत:
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, गैंगस्टर मनदीप सिंह तूफान की जेल में कैदियों के साथ किसी बात को लेकर झड़प हुई थी। इसके बाद कैदियों ने उसे पीट-पीटकर कर मौत के घाट उतार दिया। संघर्ष में तीन से चार दूसरे कैदियों के घायल होने की भी सूचना मिली है।
सूत्रों के मुताबिक जेल में मूसेवाला मर्डर में शामिल बदमाशों के 2 गुट बन गए थे। यह भी पता चला है कि लॉरेंस और जग्गू गैंग से जुड़े बदमाश आमने-सामने हुए। जेल के असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट हरीश कुमार ने बताया कि इन लोगों की आपस में ही लड़ाई हुई है। मूसेवाला मर्डर से जुड़े सभी गैंगस्टर को एक ही जगह बंद किया गया था। वहां पर सिक्योरिटी भी लगी रहती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Light and Sound Show to

Hoshiarpur /Daljeet Ajnoha/Nov.3 : The Punjab Government will organize a unique light and sound show at the Lajwanti Multipurpose Stadium in Hoshiarpur on November 8 to commemorate the 350th martyrdom anniversary of Guru Tegh...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल करेंगे अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का शुभारंभ —उपायुक्त अपूर्व देवगन

चंबा का तीन दिवसीय प्रवास कार्यक्रम जारी चंबा, 20 जुलाई उपायुक्त अपूर्व देवगन ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल 23 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2023 का विधिवत शुभारंभ करेंगे। उन्होंने...
article-image
पंजाब

कैबिनेट ने बजट अनुमान 2026-27 को दी मंज़ूरी : वित्त मंत्री कल 8 मार्च को करेंगे बजट पेश

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट ने शुक्रवार को पंजाब विधानसभा के चल रहे सेशन में पेश करने के लिए 2026-27 के बजट अनुमान और 2025-26 के लिए सप्लीमेंट्री ग्रांट...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

महाशिवरात्रि पर बीत इलाके में भव्य शोभायात्रा 13 फरवरी की निकाली जाएगी

गढ़शंकर ।  महाशिवरात्रि के अवसर पर इलाके में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। सनातन धर्म सभा इलाका बीत के पदाधिकारी डॉ. जसवीर सिंह राणा, महेश पुरी, गुरुदत्त शर्मा ने बताया कि यह भव्य शोभायात्रा 13...
Translate »
error: Content is protected !!