ग्राम पंचायत उप चुनाव के लिए मतदान 25 फरवरी को

by
सोलन :  सोलन ज़िला के चार विकास खण्डों की विभिन्न ग्राम पंचायतों में पंचायती राज संस्थाओं के रिक्त पदों के लिए आयोजित होने वाले उप चुनाव के लिए नामांकन 8, 9 व 12 फरवरी, 2024 को भरे जाएंगे। यह जानकारी ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने दी।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग से प्राप्त निर्देशों के अनुसार नामांकन पत्र सम्बन्धित ग्राम पंचायत कार्यालय में उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि 08, 09 व 12 फरवरी, 2024 को प्रातः 11.00 बजे से सांय 03.00 बजे तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए नामांकन, उम्मीदवार अथवा उनके प्रस्थापक द्वारा सहायक निर्वाचन अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि 13 फरवरी, 2024 को प्रातः 10.00 बजे से नामांकन पत्रों की छंटनी की जाएगी। 15 फरवरी, 2024 को प्रातः 10.00 बजे से सांय 03.00 बजे तक नामांकन वापिस लिए जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि नामांकन वापिस लेने के लिए निर्धारित समय के तुरंत बाद उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आबंटित किए जाएंगे।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि मतदान 25 फरवरी, 2024 को प्रातः 08.00 बजे से सांय 04.00 बजे तक आयोजित होगा। मतदान समाप्ति के तुरंत बाद मतगणना होगी। उन्होंने कहा कि स्थानीय ग्राम पंचायत मुख्यालय (पंचायत घर) में मतगणना पूर्ण होने के उपरांत परिणाम घोषित किया जाएगा।
ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पचांयत) ने कहा कि नालागढ़ विकास खण्ड की ग्राम पचंायत बधोखरी के वार्ड नम्बर 04, बधोखरी तथा ग्राम पंचायत मंझोली के वार्ड नम्बर 07, झिडा में वार्ड सदस्य के पद के लिए उप चुनाव होना है।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि सोलन विकास खण्ड की ग्राम पचंायत जौणाजी के वार्ड नम्बर 02, जौणा मारड तथा ग्राम पंचायत कौरों कैंथड़ी के वार्ड नम्बर 03, छोबल में वार्ड सदस्य के पद के लिए उप चुनाव होना है।
ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) ने कहा कि कण्डाघाट विकास खण्ड की ग्राम पंचायत चायल के वार्ड नम्बर 05, चायल-4 में वार्ड सदस्य के पद के लिए उप चुनाव होना है।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि कुनिहार विकास खण्ड की ग्राम पंचायत समोग के वार्ड नम्बर 05, गाहदा में वार्ड सदस्य के पद के लिए उप चुनाव होना है।   उन्होंने कहा कि इस संबंध में राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उचित आदेश जारी कर दिए गए हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

34  शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया – समर्थ-2024 अभियान के तहत सुरक्षित निर्माण प्रथाओं पर ज़िला स्तरीय मॉडल प्रतियोगिता आयोजित 

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने  की अध्यक्षता एएम नाथ। चंबा :  ज़िला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वावधान में समर्थ-2024 अभियान के अंतर्गत आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए आज  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य स्तरीय ग्रीष्मोत्सव घुमारवीं में होगा कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं को मिलेंगे आकर्षक इनाम

घुमारवीं ग्रीष्मोत्सव के दौरान 8 और 9 अप्रैल को होगा दंगल, महिला एवं बाल केसरी वर्ग भी शामिल राज्य स्तरीय ग्रीष्मोत्सव घुमारवीं में कुश्ती प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर बैठक आयोजित एएम नाथ। घुमारवीं,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मासिक धर्म चक्र गर्व का विषय, शर्म का नहीं: सीडीपीओ कुलदीप सिंह चौहान

रोहित जसवाल।  हमीरपुर 23 जनवरी। महिला एवं बाल विकास विभाग की ‘वो दिन’ योजना के तहत वीरवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टौणी देवी में मासिक धर्म स्वच्छता पर एक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मनरेगा खत्म, फिर भी सरकार ने दिए 30 हजार करोड़, जानें VB-G RAM G को कितना मिला पैसा

केंद्र सरकार ने बजट 2026 में ग्रामीण रोजगार नीति को नई दिशा देते हुए बड़ा बदलाव किया है. लंबे समय से मनरेगा के भविष्य को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच सरकार ने साफ...
Translate »
error: Content is protected !!