घुमारवीं के मुण्डखर में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम आयोजित, मंत्री राजेश धर्माणी ने सुनीं जन समस्याएं

by
बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी 100 से अधिक समस्याओं का मौके पर समाधान
अधिकारी जनता के प्रति संवेदनशीलता से करें कार्य, फील्ड में कार्यरत हर कर्मचारी सरकार का प्रतिनिधि
एएम नाथ।  बिलासपुर, 17 जनवरी: घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत पपलाह के गांव मुण्डखर में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश सरकार में नगर व ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यवसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने की। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजना धीमान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान बिजली, पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा से संबंधित 100 से अधिक समस्याएं सामने आईं। मंत्री राजेश धर्माणी ने कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया, जबकि शेष प्रकरणों को त्वरित निपटारे के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया।
इस अवसर पर तकनीकी शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम जनता को घर-द्वार प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध करवाना और समस्याओं का समयबद्ध व प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि पहले चरण में पंचायत स्तर पर समस्याएं सुनी गईं और अब दूसरे चरण में शेष मामलों के समाधान के लिए अभियान शुरू किया गया है, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी सहायता और योजनाओं से वंचित न रहे।
राजेश धर्माणी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने राजस्व विभाग सहित अन्य विभागों में वर्षों से लंबित मामलों के निपटारे के लिए विशेष अभियान चलाया है, जिसके तहत अब तक पूरे प्रदेश में 5 लाख 20 हजार से अधिक मामलों का समाधान किया जा चुका है। शेष लंबित मामलों को भी युद्ध स्तर पर निपटाने के लक्ष्य के साथ, जहां-जहां पद रिक्त हैं वहां सेवानिवृत्त अधिकारियों को अस्थायी रूप से तैनात कर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।
उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वह जनता के प्रति संवेदनशीलता के साथ पात्र व्यक्तियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि सरकार का वास्तविक स्वरूप केवल जनप्रतिनिधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि फील्ड में कार्यरत प्रत्येक कर्मचारी सरकार का प्रतिनिधि है। उन्होंने कहा कि यदि जमीनी स्तर पर ईमानदारी, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ कार्य किया जाए, तो अधिकांश समस्याओं का समाधान पंचायत या कार्यालय स्तर पर ही संभव है।
उन्होंने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि पिछले तीन वर्षों के दौरान मुण्डखर गांव और आसपास के क्षेत्रों में सड़कों, विद्यालय भवनों, रेन शेल्टर, डंगे, नालियों तथा अन्य आधारभूत संरचना पर लगभग एक करोड़ तैंतीस लाख रुपये व्यय किए गए हैं। इसके अतिरिक्त सड़कों के निर्माण और सुधार पर विशेष ध्यान दिया गया है, ताकि ग्रामीणों को अस्पताल, बाजार और अन्य आवश्यक सुविधाओं तक बेहतर पहुंच सुनिश्चित हो सके।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के कमजोर और वंचित वर्गों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चला रही है। अनाथ बच्चों के लिए विशेष संरक्षण एवं पुनर्वास, शिक्षा सहायता, श्रमिकों के लिए आवास सहायता तथा किसानों और पशुपालकों सहित समाज के जरुरतमंदों के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। उन्होंने लोगों से योजनाओं की सही जानकारी लेकर पात्रता के अनुसार लाभ उठाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में ग्रामीण विकास, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, आयुष, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, पशुपालन तथा राजस्व विभागों द्वारा प्रदर्शनियां भी लगाई गईं, जिनके माध्यम से विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान आयुष विभाग द्वारा ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच भी की गई।
कार्यक्रम में डीएसपी विशाल वर्मा, खंड विकास अधिकारी अभिषेक शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला ऊना के 100 स्कूलों में 4 दिसंबर को होगी मुख्य परीक्षा -परख’ को गंभीरता से लें सभी शिक्षक : जतिन लाल

*इस राष्ट्रव्यापी परीक्षा के लिए किसी भी स्कूल का हो सकता है चयन* रोहित जसवाल। ऊना । उपायुक्त जतिन लाल ने जिला के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को निर्देश दिए...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप संपन्न : नादौन में टूरिजम एवं वॉटर स्पोर्ट्स इनफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च होंगे 300 करोड़: मुकेश अग्निहोत्री

नादौन 05 नवंबर। पर्यटन विभाग द्वारा जिला प्रशासन हमीरपुर और द इंडियन राफ्टिंग फेडरेशन के सहयोग से नादौन में आयोजित तीन दिवसीय एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप रविवार को संपन्न हो गई। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीएम बोले, छोटे भाई हैं विक्रमादित्य, नाराजगी को दूर करेंगे

एएम नाथ। शिमला :   हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह का इस्तीफा स्वीकार करने का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने कहा कि विक्रमादित्य सिंह उनके...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सांसद प्रोफेसर डॉ. सिकंदर कुमार ने उठाई पांगी की आवाज :संसद के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन राज्यसभा में

विधायक डॉ. जनक राज ने सांसद सिकंदर का जताया आभार चम्बा, 6 दिसंबर :  दिल्ली संसद के शीतकालीन सत्र का छह दिसंबर को तीसरा दिन है। आज राज्यसभा में देश की मौजूदा आर्थिक स्थिति...
Translate »
error: Content is protected !!