घुमारवीं से एम्स बस सेवा मार्ग में बदलाव, अब कुठेड़ा से चलेगी बस, 10 पंचायतों के हजारों लोगों को मिलेगा लाभ— राजेश धर्मानी

by
बिलासपुर 15 नवंबर :  नगर नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्मानी ने बताया कि घुमारवीं से एम्स तक चलने वाली बस सेवा के मार्ग में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। घुमारवीं से सुबह 7:40 बजे एम्स जाने वाली बस अब कुठेड़ा से प्रस्थान करेगी। यह बस सुबह 6:40 बजे कुठेड़ा से चलकर घुमारवीं होते हुए एम्स पहुंचेगी।
राजेश धर्मानी ने बताया कि इस बस सेवा के मार्ग और समय सारणी में बदलाव से कुठेड़ा से घुमारवीं के बीच स्थित 10 पंचायतों के हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। यह निर्णय इन पंचायतों के निवासियों के अनुरोध पर लिया गया है, जिन्होंने हाल ही में मंत्री से भेंट कर इस बस सेवा को उनके क्षेत्रों से संचालित करने की मांग की थी। मंत्री ने जनता की जरूरतों को समझते हुए इस प्रस्ताव को मंजूरी दी।
इन पंचायतों को मिलेगा सीधा लाभ :  इस नई बस सेवा से कुठेड़ा, तलवाड़ा, पटेर, भुलस्वाएं, मोर सिंघी, कोठी, त्यून खास, लद्दा, मैहरी, और काथला, दावला पंचायतों के करीब 20,000 निवासियों को सुविधा मिलेगी। एम्स जैसे प्रमुख स्वास्थ्य संस्थान तक पहुंच अब इन क्षेत्रों के लोगों के लिए अधिक सुगम हो जाएगी।
मुख्य उद्देश्य :   इस बस सेवा का प्राथमिक उद्देश्य यह है कि परिवहन सुविधा न केवल स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान बनाएगी, बल्कि क्षेत्रीय विकास में भी सहायक होगी।मंत्री ने बताया कि यह बस सेवा खासतौर पर एम्स में उपचार के लिए जाने और वापस आने वाले यात्रियों को ध्यान में रखकर समयबद्ध की गई है। यह कदम ग्रामीण क्षेत्र के निवासियों के लिए यात्रा को सरल, सुगम और अधिक सुविधाजनक बनाएगा।
बस सेवा की नई समय सारणी:
कुठेड़ा से एम्स:
सुबह 6:40 बजे कुठेड़ा से प्रस्थान
सुबह 7:40 बजे घुमारवीं बस स्टैंड पहुंचना
सुबह 8:30 बजे एम्स पहुंचना
एम्स से कुठेड़ा:
शाम 5:05 बजे एम्स से प्रस्थान
शाम 6:00 बजे घुमारवीं पहुंचना
शाम 7:00 बजे कुठेड़ा पहुंचना
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नई पंचायतों के गठन पर जल्द होगा फैसला : अप्रैल से शुरू बीपीएल सर्वे

एएम नाथ । शिमला :हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों के गठन को लेकर सरकार जल्द निर्णय लेगी। ग्रामीण विकास और पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने स्पष्ट किया कि इस पर अंतिम फैसला मंत्रियों और...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नवनिर्वाचित पीयू स्टूडेंट कौंसिल ने ली शपथ

चंडीगढ़  :  पंजाब विश्वविद्यालय कैंपस स्टूडेंट्स कौंसिल (पीयूसीएससी) के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों प्रधान अनुराग दलाल, उप-प्रधान अर्चित गर्ग, सचिव विनीत यादव और संयुक्त सचिव जसविंदर सिंह राणा को कुलपति प्रो.  रेनू विग की उपस्थिति में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

किसी भी कॉल, मैसेज और फ्रॉड की कहां होगी शिकायत : सरकार ने चक्षु पोर्टल लॉन्च किया

चंडीगढ़ : सरकार ने देश में बढ़ रहे ऑनलाइन स्कैम और फ्रॉड की शिकायत के लिए सरकार ने चक्षु पोर्टल लॉन्च किया है। इस पोर्टल पर आप फोन कॉल, व्हाट्सएप कॉल और मैसेज के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दलेंई में इशांत भारद्वाज के भजनों में जमकर झूमे लोग, भावना जरयाल ने भी खूब नचाये लोग : काकु राम ठाकुर ने स्थापित की मां भद्रकाली की मूर्ती

चम्बा/साहो, 28 नवंबर : साहो क्षेत्र की ग्राम पंचायत कीड़ी के गांव दलेंई में स्थित मां भद्रकाली के मंदिर में अष्टधातु से बनी भव्य मूर्ती की स्थापना की गई । इस मूर्ति की स्थापना...
Translate »
error: Content is protected !!