सीपीएस किशोरी लाल ने गुनेहड़ तथा महालपट्ट में प्रभावितों से की भेंट कर नुकसान का जायजा लिया : नुकसान के कारण प्रभावित हुए लोगों से मुलाकात की और आपदा से प्रभावित परिवारों को फौरी राहत वितरित की

by

बैजनाथ, 24 अगस्त :- मुख्य संसदीय सचिव कृषि, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, किशोरी लाल ने बैजनाथ विधान सभा क्षेत्र के गुनेहड़ और महालपट्ट का दौरा किया और बरसात में हुए नुकसान का जायजा लिया। वर्षा से हुए नुकसान के कारण प्रभावित हुए लोगों से मुलाकात की और आपदा से प्रभावित परिवारों को फौरी राहत वितरित की ।
सीपीएस ने ग्राम पंचायत महालपट्ट के वार्ड 06 में सुमना देवी पत्नी लक्ष्मण दास के मकान क्षतिग्रस्त होने पर उनको फोरी राहत के रूप में 10 हजार रूपये दिए। इससे पूर्व, ग्राम पंचायत गुनेहड़ के वार्ड 3 में लैंड स्लाइडिंग होने के कारण दो मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे। भूस्खलन होने के कारण सुभाष चंद पुत्र उल्का राम का पक्का मकान जिसके चारों कमरों मे दरारे आ गई तथा बाहर का हिस्सा धंस गया, वहीं चुनी लाल पुत्र जयकरण के मकान में बड़ा पत्थर गिरने के कारण पूरी दीवार क्षतिग्रस्त हो गयी है।
सीपीएस ने राजस्व के अधिकारियों को नुकसान का प्राकलन तैयार करके प्रभावितों को उचित मुआवजा देने के निर्देश दिये।
उन्होंने कहा कि सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार आपदा प्रभावितों की हर सम्भव मदद के लिए प्रभावी कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्य में आपदा में पहले दिन से ही प्रभावित क्षेत्रों में राहत तथा पुनर्वास कार्यों का स्वयं मॉनिटरिंग कर रहे तथा आपदा प्रभावित लोगों के पुनर्वास के लिए यथासंभव मदद उपलब्ध करवाई जा रही है।
इस मौके पर एसडीएम बैजनाथ डी सी ठाकुर , नायब तहसीलदार बैजनाथ गुरुमुख , जिला सेवा दल के उपाध्यक्ष बनवीर सिंह , उप प्रधान गुनेहड दुनी चन्द , रवि कुमार , मदन लाल , हरवंश लाला, जोगिंद्र कुमार, पप्पू राणा, रीना देवी , सुनना देवी ,पटवारी प्रदीप शर्मा, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री का दो दिवसीय चंबा दौरा, नई इलेक्ट्रिक बसों को दिखाएंगे हरी झंडी

पार्किंग और विश्राम गृह का करेंगे निरीक्षण, जिला को मिलेगी इलेक्ट्रिक बसों की सौगात चंबा में निर्माणाधीन परियोजनाओं का जायजा लेंगे मुकेश अग्निहोत्री एएम नाथ। चंबा : हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कर्मचारियों को पेंशन देने के लिए कड़े फैसले लेने पढ़ेंगे : पूरे प्रदेश की व्यवस्था चरमरा जाती अगर900 संस्थान खोल देते

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि कर्मचारियों को पेंशन देने के लिए जो कड़े फैसले लेने पढ़ेंगे, सरकार वो कड़े फैसले लेगी। राज्य सरकार अपने एनपीएस कर्मचारियों को ओपीएस के...
हिमाचल प्रदेश

इंदिरा गांधी खेल मैदान में सेना भर्ती 17 मार्च से 6 अप्रैल तक

ऊना : इंदिरा गांधी खेल मैदान, ऊना में 17 मार्च से 06 अप्रैल तक सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। जिला हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना के पुरुष उम्मीदवारों हेतु सेना भर्ती...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पादरी से 2 लाख लेकर सिख परिवार बना ईसाई : लोगों में भड़का आक्रोश

फिरोजपुर। जिला फिरोजपुर के गांव इच्छेवाला में मतांतरण कर ईसाई बने एक परिवार ने बेअदबी करते हुए शुक्रवार को श्री गुटका साहिब व अन्य धार्मिक ग्रंथ और चित्र एक बोरी में भरकर गांव में...
Translate »
error: Content is protected !!