चंडीगढ़ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास पक्षियों की आवाजाही के खतरे को लेकर बैठक हुई : चेयरमैन सांसद मनीष तिवारी और को-चेयरमैन सांसद मलविंदर सिंह कंग ने अधिकारियों को दिए निर्देश

by

चंडीगढ़, 1 नवंबर : चंडीगढ़ अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट एडवाइजरी कमेटी के चेयरमैन एवं चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी और को-चेयरमैन एवं श्री आनंदपुर साहिब के सांसद मलविंदर सिंह कंग की अध्यक्षता में हवाई अड्डे से उड़ान भरने और उतरने वाली उड़ानों के लिए पक्षियों की आवाजाही के खतरे को लेकर एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

चंडीगढ़ की मेयर हरप्रीत कौर बबला, मोहाली के मेयर अमरजीत जीती, चंडीगढ़ नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार, मोहाली नगर निगम कमिश्नर परमिंदर पाल सिंह सहित भारतीय वायु सेना और विभिन्न संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी इस बैठक में शामिल हुए।

उल्लेखनीय है कि पिछली बैठक में चंडीगढ़ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के आसपास कचरा डंपिंग और ससेनिटेशन संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए उठाए गए कदमों पर स्थिति रिपोर्ट मांगी गई थी, जिस पर आज विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि भारतीय वायु सेना, चंडीगढ़ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे और चंडीगढ़, मोहाली व पंचकूला नगर निगमों के अधिकारियों की एक संयुक्त टीम तुरंत गठित की जाए, जो हवाई अड्डे के आसपास कूड़े की डंपिंग और हॉट स्पॉट का निरीक्षण कर उनकी सफाई सुनिश्चित करे। चेयरमैन एवं को-चेयरमैन ने कहा कि कार्य की प्रगति के संबंध में अगले माह एक समीक्षा बैठक की जाएगी।

सांसद तिवारी ने यात्रियों और विमानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाए जा रहे कदमों को लेकर विशेष रूप से चंडीगढ़ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के सीईओ अजय वर्मा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह एक अत्यंत गंभीर मामला है, जिसे सभी पक्षों को गंभीरता से लेना चाहिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

विश्व पर्यावरण दिवस हर व्यक्ति लगाए एक पेड़ – जिला एवं सत्र न्यायाधीश रजिंदर अग्रवाल

नए जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में पेड़ लगाने की मुहिम शुरू होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : .जिला एवं सत्र न्यायाधीश-कम-अध्यक्ष जिला कानूनी सेवा अथॉरिटी रजिंदर अग्रवाल की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर...
article-image
पंजाब , हरियाणा

कैथल में 14 किसान गिरफ्तार -हरियाणा में पराली जलाने पर बड़ा एक्शन

राष्ट्रीय राजधानी समेत हरियाणा में प्रदूषण का स्तर बढ़ने के बीच कैथल जिले में अपने खेतों में पराली जलाने के लिए पिछले कुछ दिनों में 14 किसानों को गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस...
article-image
पंजाब

लाली बाजवा व लखविंदर लक्खी के वर्किंग कमेटी में शामिल किए जाने से जिलें में खुशी की लहरः रणवीर

होशियारपुर /दलजीत अजनोहा ; शिरोमिणी अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने 96 सदस्यों को वर्किंग कमेटी में शामिल किया। जिसमें होशियारपुर से जतिंदर सिंह लाली बाजवा और लखविंदर सिंह लक्खी को भी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

स्वास्थ्य व्यवस्था का बेड़ागर्क कर रही सरकार -विशेषज्ञ डॉक्टर्स की 63 सीटें रद्द करवाकर : स्वास्थ्य व्यवस्था को सम्पूर्ण पतन की तरफ़ ले जा रही है सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

सरकार की तानाशाही के कारण प्रदेश को नहीं मिल पाएंगे 63 विशेषज्ञ  डॉक्टर्स,   हकों की कटौती के बाद अब लोगों के ख़ानें की कटौती करने पर उतरी सरकार भाजपा की नीतियों को देख ज्यादा...
Translate »
error: Content is protected !!