चंडीगढ़ पुलिस की महिला इंस्पेक्टर के खिलाफ चलेगा केस सीबीआई की विशेष कोर्ट में : 4 साल पुराना , 5 लाख रुपए की रिश्वत लेने का आरोप मामला

by

चंडीगढ़ , 21 मार्च : चंडीगढ़ पुलिस की महिला इंस्पेक्टर जसविंदर कौर के खिलाफ लगभग 4 साल पुराने मामले में सीबीआई की विशेष कोर्ट में केस चलेगा। आरोपी इंस्पेक्टर जसविंदर कौर पर 5 लाख रुपए की रिश्वत लेने का आरोप है।

इस मामले में अगस्त 2021 से रोक लगी हुई थी। लेकिन पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने अब रोक हटा दी है। अब जसविंदर कौर के खिलाफ सीबीआई कोर्ट में ट्रायल शुरू होगा। सीबीआई ने जसविंदर कौर के खिलाफ जून 2020 में एफआईआर दर्ज की थी।  इसके बाद पुलिस विभाग ने उसे निलंबित कर दिया था। 2021 में कोर्ट की तरफ से मामले की सुनवाई में रोक लगा दी गई थी। इसके बाद चंडीगढ़ पुलिस विभाग ने उन्हें सितंबर 2023 में नौकरी पर बहाल कर दिया था। जसविंदर कौर ने कोर्ट में सुनवाई के दौरान सीबीआई से थाने की सीसीटीवी फुटेज और उनकी सीएफएसएल रिपोर्ट की मांग की थी।

सीबीआई ने ये उसे उपलब्ध नहीं कराई थी। इसी के चलते हाईकोर्ट ने मामले के ट्रायल पर रोक लगा दी थी। जसविंदर कौर 2020 में मनीमाजरा थाने में एसएचओ के तौर पर तैनात थी। आरोप है कि उन्होंने मनीमाजरा निवासी गुरदीप सिंह से 5 लाख की रिश्वत मांगी थी। गुरदीप सिंह ने ही सीबीआई को शिकायत दी थी। उसका आरोप था कि जसविंदर कौर ने उसे केस दर्ज न करने के एवज में 5 लाख रुपए मांगे हैं। जसविंदर कौर ने गुरदीप को कहा था कि उसके खिलाफ रणधीर नाम के व्यक्ति ने शिकायत दी है कि उसकी पत्नी को हरियाणा में ईटीओ लगवाने के लिए उसने 28 लाख रुपए लिए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

सांसद मनीष तिवारी ने श्री चमकौर साहिब के गांवों को 52 लाख रुपये के फंड बांटे

विकास के लिए फंडों की नहीं आने दी जाएगी कमी; राज्य सरकार पंजाब के सर्वपक्षीय विकास हेतु वचनबद्ध: कैबिनेट मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी रोपड़ : श्री चमकौर साहिब, 26 मई: श्री आनंदपुर साहिब से...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

खुरालगढ़ साहिब दुर्घटनाओं को रोकने के लिए दस महीने बाद भी प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम नहीं किए : कल बस पलटने से एक दर्जन श्रद्धालू घायल हुए ,  गत वर्ष वैसाखीे के अवसर पर अप्रैल से मई तक चार दुर्घटनाओं में 14 की मौत और 96 घायल हुए थे

अजायब सिंह बोपाराय । गढ़शंकर : गुरू रविदास जी के तपोस्थल,खुरालगढ़ साहिब व श्री गुरू रविदास जी के धार्मिक स्थल चरण छो गंगा में माथा टेकने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए गढ़ीमानसोवाल से खुरालगढ़...
article-image
पंजाब

महापरिनिर्वाण दिवस के मौके पर कांग्रेस ने डॉ. बी. आर. अम्बेडकर को अर्पित किए श्रद्धासुमन

लुधियाना, 6 दिसंबर: संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस पर सराभा नगर में आयोजित समागम के दौरान कांग्रेस पार्टी की ओर से उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किए गए। इस मौके...
article-image
पंजाब

रेड मारने पहुंची थाना-7 की पुलिस टीम…..स्पा सेंटर मालिक शटर गिराकर भागा : सीढ़ी लगाकर निकाले गए मुलाजिम

जालंधर :  जालंधर में पुलिस को पिम्स अस्पताल के पास स्थित क्रिस्टल स्पा सेंटर में देह व्यापार की सूचना मिली थी। रेड मारने पहुंची थाना-7 की पुलिस टीम को देख स्पा सेंटर संचालक बिल्डिंग...
Translate »
error: Content is protected !!