चंबा के 10 एएनओ बने सेकंड ऑफिसर, जिले का बढ़ाया मान

by

ओटीए कैंप्टी से प्रशिक्षण पूर्ण कर मिला लेफ्टिनेंट स्तर का दर्जा

एनसीसी कैडेट्स के मार्गदर्शन में निभाएंगे अहम भूमिका

एएम नाथ। चंबा : जिला चंबा के लिए गर्व का विषय है कि नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों के 10 एसोसिएट एनसीसी अधिकारी (एएनओ) ने प्री-कमीशन प्रशिक्षण पाठ्यक्रम (PRCN) – मई 2024 बैच को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। यह प्रशिक्षण ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी कैंप्टी में आयोजित किया गया था।
प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद सभी अधिकारियों को औपचारिक रूप से एनसीसी के एएनओ कैडर में शामिल किया गया और उन्हें सेकंड ऑफिसर (लेफ्टिनेंट स्तर) का दर्जा प्रदान किया गया। इस उपलब्धि को हासिल करने वालों में धीरज सिंह (PM SHRI GBSSS चंबा), कमलेश (GSSS खन्नी), सुरिंदर (GSSS बाथरी), गौरव (GSSS ककीरा), ओम प्रकाश (GSSS नूरपुर) और मनोज (PM SHRI GSSSS तिस्सा) सहित अन्य अधिकारी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त रविन्द्र कुमार (GSSS बगधार) ने भी यह प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया।
इन नव नियुक्त सेकंड ऑफिसर्स की जिम्मेदारियों में एनसीसी कैडेट्स को प्रशिक्षण देना, परेड एवं शिविरों का आयोजन, अनुशासन और नेतृत्व विकास गतिविधियों का संचालन तथा शैक्षणिक संस्थानों के प्रशासनिक कार्यों में सहयोग करना शामिल है। ये अधिकारी युवाओं में देशभक्ति, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
हाल ही में आयोजित पाइपिंग सेरेमनी के दौरान कमांडिंग ऑफिसर कर्नल और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में सभी अधिकारियों को औपचारिक रूप से रैंक प्रदान की गई। इस अवसर पर अधिकारियों ने HP NCC Battalion Dalhousie तथा ओटीए कैंप्टी के प्रशिक्षण स्टाफ का उनके मार्गदर्शन और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
समारोह का सफल आयोजन कर्नल कौशल, एडम ऑफिसर बी.एस. सिंधु, 9 HP NCC बटालियन डलहौजी के आर्मी स्टाफ, सूबेदार जोगिंदर तथा अन्य प्रशासनिक कर्मियों के सहयोग से संपन्न हुआ। इस गौरवपूर्ण अवसर पर अधिकारियों के परिवारजन भी उपस्थित रहे, जिससे समारोह और भी भावुक एवं प्रेरणादायक बन गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पिस्तौल सहित 5 लोगों को किया गिरफ्तार : 3.97 किलोग्राम हेरोइन बरामद

अमृतसर  :  अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए सीमा पार से मादक पदार्थों की तस्करी और हथियारों के गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस टीम ने तीन अलग-अलग ऑपरेशन में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जयराम ठाकुर पंचायत चुनावों की चिंता छोड़ प्रधानमंत्री से 1500 करोड़ का राहत पैकेज दिलाएं : सुक्खू

एएम नाथ । हमीरपुर : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पंचायत चुनावों की चिंता करना छोड़ दें। उन्होंने कहा कि नेता...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महिला प्रिंसिपल के साथ बंद कमरे में रंगरेलियां मना रहा था थाना प्रभारी : पति ने रंगे हाथों पकड़ा

छत्तीसगढ़ पुलिस का एक सब इंस्पेक्टर एक महिला प्रिंसिपल के साथ बंद कमरे में रंगरेलियां मनाते हुए पकड़ा गया है. इसे किसी और ने नहीं बल्कि प्रिंसिपल के पति ने ही एक्पोज किया। इसकी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

रंकज वर्मा को रेगुलर जमानत : चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में लड़कियों के नहाते हुए वीडियो वायरल मामले में था ग्रिफ्तार

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में लड़कियों के नहाते हुए वीडियो वायरल करने से जुड़े केस में गिरफ्तार रंकज वर्मा को गुरुवार को खरड़ कोर्ट ने रेगुलर जमानत दे दी। उन्हें 1 लाख रुपए के...
Translate »
error: Content is protected !!