चंबा में गहरी खाई में लुढ़की ऑल्टो कार : उपप्रधान समेत दो की मौत, एक घायल

by
एएम नाथ। चंबा :  जिला चंबा के उपमंडल सलूणी के चकोली-लाहरा सड़क पर एक ऑल्टो कार सड़क हादसे की ​शिकार हो गई है। हादसे में उपप्रधान समेत दो की मौके पर ही मौत हो गई है। हादसा बीते देररात पेश आया। हादसे में कार सड़क से गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के दौरान कार में तीन लोग सवार थे जिनमें दो की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हुआ है।
घायल को किहार में प्राथमिक उपचार के बाद चंबा मेडिकल कॉलज रेफर कर दिया है। दो मृतकों में खडजोता पंचायत का उपप्रधान भी शामिल है। वहीं पुलिस ने हादसे के बाद शनिवार सुबह घटना स्थल का जायजा लिया। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बादbपरिजनों को सौंप दिया है। कार में सवार खडज़ौता पंचायत के उपप्रधान नागेश वासी गांव सियूल और डिपो होल्डर चतरो राम वासी गांव लाहरा की मौके पर मौत हो गई।
घायल की पहचान कुलदीप वासी गांव ढल्ला के तौर पर की गई है। कार गिरने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने राहत व बचाव कार्य आरंभ करने के साथ ही घायल को उठाकर उपचार के लिए किहार अस्पताल भिजवाया। इसी बीच दुर्घटना कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से शवों को खाई से उठाकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया। खबर की पु​ष्टि एसपी चंबा अ​भिषेक यादव ने की।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ऑनलाइन हाजिरी के साथ शिक्षकों को भेजनी होगी लाइव लोकेशन : 1 मई से शुरू होने जा रही व्यवस्था

एएम नाथ। शिमला : प्रदेशभर के सरकारी स्कूलों में सेवारत अध्यापकों की हाजिरी ऑनलाइन लगने के साथ ही एक मई से उनकी लाइव लोकेशन भी शेयर होगी। स्वीट चैट एप से अध्यापकों को समय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लाहौल स्पीति की प्रियंका पहली महिला HAS अफसर : पिता बनाना चाहते थे डॉक्टर

एएम नाथ।  लाहौल स्पीति :  आम तौर पर माता-पिता का यही सपना रहता है कि जिस प्रोफेशन में काम कर रहे हैं, उसी में प्रोफेशन में उनके बच्चे भी आगे बढ़ें. यही सपना एचएएस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा जिला में कुछ शर्तों को पूरा करने पर मिलेगी ट्रेकिंग की अनुमति : आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत जारी आदेशों में किया संशोधन

धर्मशाला, 10 अगस्त। कांगड़ा जिला में ट्रेकिंग के लिए कुछ शर्तों के साथ छूट दी जाएगी। इस बाबत जिला दंडाधिकारी डा निपुण जिंदल ने आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के सेक्शन 34 के तहत 22 जुलाई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पशु चिकित्सालय सभागार के निर्माण पर खर्च होंगे 58 लाख रूपए, 6 माह के भीतर तैयार होगा ऊना पशु चिकित्सालय में सभागार: सत्ती

ऊना: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह ने आज पशु पालन विभाग के उपमंडलीय पशु चिकित्सालय ऊना में बनने वाल सभागार का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि पशु चिकित्सालय...
Translate »
error: Content is protected !!