चम्बा नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन 1.318 किलोग्राम चरस के साथ धरा तस्कर

by

चम्बा : जिला चम्बा के चुराह उपमंडल में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए स्पैशल इन्वैस्टिगेशन यूनिट की टीम ने तीसा क्षेत्र में एक व्यक्ति को 1 किलो 318 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जय सिंह (44) पुत्र पूर्ण निवासी गांव दुदरा, डाकघर गनेड़ (तहसील चुराह, जिला चम्बा) के रूप में हुई है। पुलिस ने चरस की खेप को कब्जे में लेकर आरोपी को मौके पर ही अरैस्ट कर लिया और आगामी छानबीन शुरू कर दी है

जानकारी के अनुसार एसआईयू चम्बा की टीम तीसा क्षेत्र में गश्त और नाकाबंदी पर थी। टीम ने हिमगिरी-नकरोड़ के समीप खखड़ी डैम साइड मुख्य सड़क पर नाका लगा रखा था और वहां से गुजरने वाले राहगीरों व संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। इसी दौरान सामने से पैदल आ रहे एक व्यक्ति की चाल-ढाल और गतिविधियों पर पुलिस टीम को संदेह हुआ। पुलिस ने उसे तुरंत रुकने का इशारा किया और शक के आधार पर जब उसकी तलाशी ली गई, तो उसके कब्जे से 1.318 किलोग्राम चरस बरामद हुई
चरस बरामद होने के तुरंत बाद एसआईयू टीम ने आरोपी जय सिंह को गिरफ्तार कर लिया। यह पूरी कार्रवाई इंस्पैक्टर गगन, हैड कांस्टेबल योगराज और एसआईयू टीम के संयुक्त प्रयासों से अमल में लाई गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस इस बात की तफ्तीश कर रही है कि आरोपी यह खेप कहां से लाया था और इसे आगे किसे सप्लाई किया था

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट-अप योजना से युवाओं को मिलेंगे रोजगार के बेहतर अवसर:कृषि मंत्री

ज्वाली, 8 दिसम्बर: कृषि व पशुपालन मंत्री प्रो.. चंद्र कुमार ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार ने 680 करोड़ रूपये की राजीव गांधी स्वरोजगार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमकैप्स कॉलेज को एएनएम व पोस्ट बेसिक कोर्स स्वीकृतः प्रो. राम कुमार

नए कोर्सों की स्वीकृति के लिए प्रो. राम कुमार ने जताया सीएम जय राम ठाकुर का आभार ऊना, 31 दिसंबरः हिमाचल प्रदेश औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने कहा है कि...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महिलाओं का अनोखा रिवाज – महिलाएं पांच दिन रहती बिना कपड़ों के : हिमाचल प्रदेश के पीणी गांव की अनोखी परंपरा

एएम नाथ। शिमला:  भारत एक ऐसा देश है जहां विविधताओं की कोई कमी नहीं है। हर राज्य, शहर और गांव में विभिन्न जातियों और धर्मों के लोग निवास करते हैं, जिनकी अपनी विशेष परंपराएं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

निजी ट्रस्ट की ओर से बगढार में निशुल्क छात्रवृत्ति योजना आरंभ : शिक्षा में गुणात्मक सुधार राज्य सरकार की मुख्य प्राथमिकता : कुलदीप सिंह पठानिया

विधानसभा अध्यक्ष ने 13 मेधावी छात्राओं को बांटी छात्रवृत्ति की राशि एएम नाथ। चम्बा :  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बगढार में आधुनिक नवदुर्गा एजुकेशन ट्रस्ट की ओर से एक स्कॉलरशिप स्कीम आरंभ की गई,...
Translate »
error: Content is protected !!