चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं की जेब काटने के प्रयास में लगे दो जेबकतरे काबू

by

भरवाईं : प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं की जेब काटने के प्रयास में लगे दो आरोपियों को काबू किया गया है। शनिवार को भी दोपहर के समय जब दो जेबकतरे चिंतपूर्णी मंदिर में दर्शन स्थल पर दर्शन कर रहे श्रद्धालुओं की जेब काटने की फिराक में थे तो सीसीटीवी कैमरा ऑपरेटर सुशील कुमार और हवलदार शिव दयाल शर्मा और दिलबाग सिंह ने होशियारी दिखाते हुए दोनों को मौके पर धर दबोचा। बीते सप्ताह भी उक्त जेबकतरे मंदिर में जेब काटने के लिए आए थे। लेकिन मंदिर प्रशासन की सख्ती और मुस्तैदी के चलते सफल नहीं हो पाए। शनिवार को जब जेबकतरे पंजाब के किसी श्रद्धालु की जेब काट रहे थे तो सीसीटीवी कैमरा ऑपरेटर ने पिछले हफ्ते आरोपियों की फोटो मंदिर के स्टाफ को शेयर की। इसके चलते कैमरा ऑपरेटर तुरंत होमगार्ड को इनकी सूचना दी। इस पर दोनों जेबकतरे को मौके पर ही पकड़ लिया गया और श्रद्धालु का निकाला हुआ पर्स भी उसे वापस दिलाया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला शहरी कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल की मुख्यमंत्री से भेंट : क्षेत्र के विकास से संबंधित विभिन्न मुददों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया

शिमला : शिमला शहरी कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज यहां मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की और उन्हें राज्य का मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस के छह बागी, तीन निर्दलीय भाजपा में शामिल, शाम को पहुंचाए जाएंगे शिमला – केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की मौजूदगी में सभी भाजपा में हुए शामिल

एएम नाथ। शिमला :  अयोग्य ठहराए गए कांग्रेस के बागी छह विधायक राजेंद्र राणा, सुधीर शर्मा, रवि ठाकुर, इंद्रदत्त लखनपाल, देवेंद्र भुट्टो और चैतन्य शर्मा भाजपा में शामिल हो गए हैं। वहीं, तीन निर्दलियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावितों के सामने भी बहाई अपने पुराने झूठों की नदी : जयराम ठाकुर

एक लीडर की बजाय डीलर की तरह बर्ताव कर रहे हैं मुख्यमंत्री कस्टमाइज्ड पैकेज से उद्योग लाने के बजाय प्रॉपर्टी डीलर मित्रों के जरिए बेच रहे जमीन झूठ बोलकर विपक्ष पर आरोप लगाकर कब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रतिस्पर्धा के दौर में सिर्फ मेहनत नहीं, स्मार्ट प्लानिंग भी जरूरी: DC राहुल कुमार

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को बिलासपुर कॉलेज में करियर काउंसलिंग वर्कशॉप में बोले उपायुक्त एएम नाथ। बिलासपुर, 05 दिसम्बर: युवाओं को सिविल सेवाओं और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मार्गदर्शन प्रदान करने...
Translate »
error: Content is protected !!