प्रतिस्पर्धा के दौर में सिर्फ मेहनत नहीं, स्मार्ट प्लानिंग भी जरूरी: DC राहुल कुमार

by
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को बिलासपुर कॉलेज में करियर काउंसलिंग वर्कशॉप में बोले उपायुक्त
एएम नाथ। बिलासपुर, 05 दिसम्बर: युवाओं को सिविल सेवाओं और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मार्गदर्शन प्रदान करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन बिलासपुर द्वारा आज बिलासपुर कॉलेज में सिविलस्टैप इंस्टीट्यूशन चंडीगढ़ के सहयोग से करियर काउंसलिंग वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के व्यावहारिक और मुख्य पहलुओं पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया।
इस मौके पर बोलते हुए उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धा के दौर में केवल कड़ी मेहनत पर्याप्त नहीं है, बल्कि सूझबूझ, समय प्रबंधन और स्मार्ट प्लानिंग सफलता की अहम कुंजी है। उन्होंने कहा कि देशभर में हर वर्ष लगभग एक करोड़ विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाएं देते हैं, लेकिन इनमें से मात्र पांच से सात प्रतिशत उम्मीदवार ही अंतिम चयन तक पहुंच पाते हैं।
उन्होंने विद्यार्थियों को प्रतिदिन छह से आठ घंटे नियमित अध्ययन करने, साप्ताहिक मॉक टेस्ट देने, पिछली परीक्षाओं के प्रश्न पत्रों का विश्लेषण करने और आत्म-मूल्यांकन को अध्ययन रणनीति का हिस्सा बनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि डिजिटल शिक्षा के इस युग में संसाधनों की कमी नहीं है, बल्कि स्पष्ट लक्ष्य, सही दिशा और निरंतर अभ्यास सफलता सुनिश्चित करते हैं।
उपायुक्त ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि असफलता को सीखने का अवसर मानें और बिना निर्धारित लक्ष्य के तैयारी कभी परिणाम नहीं दे सकती। उन्होंने कहा कि सही समय पर लिया गया सही निर्णय भविष्य की दिशा और गति दोनों तय करता है।
वर्कशॉप के दौरान सिविल स्टेप इंस्टीट्यूट के मैनेजिंग डायरेक्टर विनय जोशी ने यूपीएससी, एचएएस, एलाइड सेवाओं, बैंकिंग, पुलिस भर्ती, एसएससी और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर परीक्षा पैटर्न, विषय चयन, उत्तर लेखन, अध्ययन तकनीक और रणनीति के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने संस्था के सफल अभ्यर्थियों के उदाहरण साझा कर विद्यार्थियों को प्रेरित किया।
प्रश्न-उत्तर सत्र के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को संस्था की ओर से हिमाचल जनरल नॉलेज की पुस्तकें प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में बिलासपुर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पी.एस. कटवाल ने जिला प्रशासन और सिविल स्टेप इंस्टीट्यूट को युवाओं के लिए इस सार्थक और प्रभावी पहल के लिए आभार जताया।
इस अवसर पर वाइस प्रिंसिपल प्रो. प्रेमजीत, कॉलेज एडवाइजरी सदस्य रीता शर्मा, करियर काउंसलिंग कन्वीनर नम्रता पाठानिया, एनसीसी एएनओ डॉ. जय चंद, रोवर एंड रेंजर ऑफिसर डॉ. रजनी, आरआरसी कन्वीनर डॉ. सोनिया राठौर, एनएसएस अधिकारी प्रो. अनुश्रिया, डॉ. अजीत, प्रो. अश्विनी चंदेल और रितुराज भी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कारण बताओ नोटिस 2 IAS समेत पांच अधिकारियों को सुक्खू सरकार ने जारी किया

शिमला : हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने पर्यटन विभाग में विज्ञापन एजेंसियों की इम्पैनलमेंट के मामले की जांच रिपोर्ट के बाद दो आईएएस समेत पांच अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गयेटी थिएटर में ‘मैली कमीज़’ और ‘इज दा हाउस हंटेड’ का लोकार्पण : ‘मीमांसा-4’ में साहित्य पर मंथन, स्कूली विद्यार्थियों ने की पुस्तकों की समीक्षा

प्रो. रणजोध सिंह की साहित्यिक उपलब्धि से नालागढ़ गौरवान्वित एएम नाथ। शिमला :  भाषा विभाग शिमला और कीकली चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित साहित्यिक कार्यक्रम ‘मीमांसा-4’ में नालागढ़ के वरिष्ठ साहित्यकार प्रो....
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा से विनय, विनय से विकास : केवल सिंह पठानिया

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही सशक्त भविष्य की आधारशिला अंतरराष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर रैत में उपमंडल स्तरीय कार्यक्रम, विधायक रहे मुख्यातिथि एएम नाथ। शाहपुर : शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

10 साल कारावास, 20 हजार का जुर्माना लगाया : नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दोषी को – जुर्माना न देने पर दोषी को छह महीने अतिरिक्त कारावास की सजा

शाहजहांपुर :  नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में आरोपी को विशेष न्यायाधीश जिला एवं सत्र न्यायालय भुवनेश अवस्थी ने दोषी करार देते हुए 10 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही...
Translate »
error: Content is protected !!