चिंतपूर्णी में चलाया विशेष सफाई अभियान: विधिक सेवा प्राधिकरण ऊना द्वारा

by

ऊना – जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊना द्वारा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण हिमाचल प्रदेश के निर्देशानुसार जिला के विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। विशेष अभियान के तहत चलाए जा रहे इन कार्यक्रमों में विभिन्न स्थानों पर जाकर न केवल विशेष सफाई अभियान को अमलीजामा पहनाया जा रहा है बल्कि स्वच्छता के महत्व बारे लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अलावा पंचायती राज संस्थाओं तथा स्थानीय निकायों के प्रतिनिधियों के सहयोग से आयोजित इन कार्यक्रमों में क्षेत्रवासी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। इस मुहिम के तहत शुक्रवार को जिला ऊना के प्रसिद्ध धार्मिक पर्यटक स्थल चिंतपूर्णी में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर व सीमावर्ती क्षेत्रों में आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय पंचायत के प्रतिनिधियों व निवासियों के अलावा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों तथा चिंतपूर्णी मंदिर न्यास के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊना की सचिव व अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अनीता शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व गगरेट उपमंडल के बने दी हट्टी नामक स्थल पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों के अलावा ल्यूमिनस कंपनी के अधिकारियों व कर्मचारियों के सहयोग से एक विस्तृत स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां पर उपस्थित लोगों को साफ सफाई के अलावा स्वच्छता के महत्व बारे महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
अनीता शर्मा ने बताया कि प्रत्येक क्षेत्र के लोगों में इस अभियान का सकारात्मक नतीजा देखने को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि भविष्य में जिला के अन्य क्षेत्रों में भी विशेष स्वच्छता अभियान के तहत स्वच्छता कार्यक्रमो को जारी रखा जाएगा ताकि लोगों में स्वच्छता के प्रति रुचि तथा ज्ञान निरंतर बढ़ता रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

जल तरंग जोश महोत्सव 2025 का भव्य आगाज : बिलासपुर को वीकेंड डेस्टिनेशन के तौर पर किया जाएगा विकसित – राजेश धर्माणी

बिलासपुर, 21 नवम्बर: गोविंद सागर झील के लुहणू मैदान के समीप आयोजित तीन दिवसीय जल तरंग जोश महोत्सव 2025 का आज भव्य शुभारंभ नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सार्थक रही विधानसभा में चर्चा, पर सूचना सही न देने पर बेहद गैर जिमेदराना रहा मुख्यमंत्री का रवैया : जयराम ठाकुर

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा,विधानसभा सत्र में भी मुख्यमंत्री ने हर रोज़ एक नया झूठ बोलने का रिकार्ड बना लिया एएम नाथ। मंडी : पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना के डीसी-एसपी को मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिया एक माह का अल्टीमेटम : विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई करने के आदेश

एएम नाथ/ रोहित जसवाल। धर्मशाला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ऊना के डीसी जतिन लाल और एसपी अमित यादव को धर्मशाला बुलाकर एक माह काअल्टीमेटम देते हुए कह दया कि विभिन्न आपराधिक गतिविधियों...
Translate »
error: Content is protected !!