चिट्टे के साथ पुलिस जवान समेत दो लोग गिरफ्तार : विजिलेंस बिलासपुर में रह चुका है पुलिस जवान

by

बिलासपुर : पुलिस ने नशे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए बागी बिनौला में ट्रक नंबर एचपी 24 सी -4303 से 6.64 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। इस मामले में पुलिस जवान समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, और ट्रक को भी जब्त कर लिया गया है।
घटना वीरवार देर रात करीब 12:30 बजे की है, जब सदर थाने के आईओ संदीप कुमार अपनी टीम के साथ गश्त व नाकाबंदी कर रहे थे। इसी दौरान बिनौला में ट्रक की चेकिंग के दौरान दो व्यक्तियों, कुलदीप कुमार (35) और विशाल ठाकुर (32), दोनों निवासी बिनौला, को गिरफ्तार किया गया।  एसपी संदीप धवल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि गिरफ्तार पुलिस जवान पहले विजिलेंस बिलासपुर में तैनात था और वर्तमान में शिमला में विभाग में बतौर चालक सेवाएं दे रहा था। सूत्रों के अनुसार, इस जवान पर पहले भी कार्रवाई की कोशिशें हो चुकी थीं, लेकिन वह बच निकलता था।एसपी के निर्देश पर पुलिस ने ऐसे संदिग्ध लोगों पर पैनी नजर रखी, जिसके चलते यह कार्रवाई हुई। सदर पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

माइनिंग नीति में संशोधन को कैबिनेट की मंजूरी : सस्ती मिलेगी रेत व बजरी

चंडीगढ़ : 11 अगस्त : मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट ने रेत व बजरी की माइनिंग नीति, 2021 में संशोधन को मंजूर कर लिया है। इस संबंधी फैसला आज पंजाब सिविल...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

2 गुटों में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ चलीं गोलियां, 1 युवक की मौत : 1 युवक डीएमसी रेफर , उसकी हालत बेहद नाजुक

होशियारपुर : होशियारपुर-जालंधर मार्ग स्थित पिपलांवाला के पास युवकों के दो गुटों के बीच हुई फायरिंग में 1 युवक की मौत हो गयी जबकि 1 युवक गंभीर हालत में जिंदगी और मौत के बीच...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने बाण गंगा घाट का किया लोकार्पण : संध्याकालीन आरती में हुए शामिल

एएम नाथ। कांगड़ा : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा में नव-निर्मित बाण गंगा घाट का लोकार्पण किया और हरिद्वार की तर्ज पर मंत्रोच्चारण के बीच संध्याकालीन आरती की शुरुआत की। प्रतिदिन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शहरी निकाय चुनाव : 18 प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए, अब 118 उम्मीदवार मैदान में : 17 मई को 28,281 मतदाता करेंगे मतदान, 283 युवा पहली बार डालेंगे वोट

रोहित जसवाल।  ऊना, 6 मई. शहरी स्थानीय निकाय चुनाव-2026 के तहत जिला ऊना में नामांकन-पत्र वापस लेने की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही चुनावी तस्वीर साफ हो गई है। नाम वापसी के अंतिम...
Translate »
error: Content is protected !!